घर की उत्तर पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पश्चिम दिशा को वायव्य कोण भी कहा जाता है। अगर इस दिशा में कुछ चीजों को रखा जाता है तो इससे आपके घर व जीवन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

home vastu tips

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। हर वस्तु व दिशा की अपनी एक अलग एनर्जी होती है। इसलिए, अगर हर दिशा के महत्व को समझकर उसी के अनुसार घर में चीजें रखी जाती हैं तो हर ओर सकारात्मकता का माहौल बनता है। व्यक्ति अधिक प्रसन्न रहता है और उसे उन्नति के द्वार खुलते हैं। यहां पर दिशाओं का अर्थ सिर्फ चार मुख्य दिशाओं से ही नहीं है, बल्कि कुछ उप दिशाएं भी होती हैं।

Exper

इन्हीं में एक है उत्तर पश्चिम दिशा, जिसे वायव्य कोण भी कहा जाता है। यह उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा होती है। यह दिशा काफी अस्थिर मानी जाती है। इसलिए, जब इस दिशा में गलत चीजों को रखा जाता है तो इससे व्यक्ति के जीवन के हर पहलू पर असर पड़ता है। हो सकता है कि इससे व्यक्ति के सामाजिक और व्यक्तिगत संबंध प्रभावित होने लगें या फिर उसे किसी तरह के वित्तीय या कानूनी संकट का सामना करना पड़े। यकीनन आप अपने जीवन में ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको उत्तर -पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए-

ना रखें तिजोरी

things should not be kept in north west of the house

घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में कभी भी धन की अलमारी या तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। दरअसल, उत्तर-पश्चिम दिशा को चलने की दिशा माना जाता है। इसलिए, यहां पर ऐसी कोई चीज नहीं रखनी चाहिए, जिसकी हम जीवन में स्थिरता चाहते हैं। धन भी ऐसी ही चीज है। अगर उत्तर -पश्चिम दिशा में तिजोरी रहती है तो व्यक्ति के जीवन में पैसा कभी रुकता नहीं है।

बड़े-बुजुर्गों का ना हो कमरा

कभी भी घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में बड़े-बुजुर्गों का कमरा नहीं होना चाहिए। दरअसल, घर के बड़े-बुजुर्गों का अपना एक सम्मान होता है और सभी छोटे सदस्य उनकी बात मानते हैं। लेकिन अगर इस दिशा में बड़े-बुजुर्गों का कमरा होता है तो इससे उनके सम्मान में कमी आ जाती है। हो सकता है कि घर के छोटे सदस्य उनकी बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर दें।

इसे जरूर पढ़े:ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, बन सकते हैं आपकी तरक्की में बाधा

पुराने क्लाइंट्स की फाइलें

things should not be kept in north west

आपको उत्तर-पश्चिम दिशा में कभी भी अपने पुराने क्लाइंट्स की फाइलें नहीं रखनी चाहिए। ऐसे कई क्लाइंट्स या कस्टमर्स होते हैं, जो सालों से जुड़े होते हैं और बिजनेस को बहुत अधिक लाभ पहुंचाते हैं। अमूमन व्यक्ति चाहता है कि ऐसे क्लाइंट हमेशा ही उसके पास बने रहे। लेकिन अगर आप उत्तर-पश्चिम दिशा में इन क्लाइंट्स की फाइलें रखते हैं तो इससे आपको नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे जरूर पढ़े:घर के बाथरूम में रखें मसालों से भरा एक कटोरा, हमेशा बनी रहेगी समृद्धि

ना हो पानी का बोरिंग

घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में पानी का बोरिंग भी नहीं होना चाहिए। अगर इस दिशा में पानी का बोरिंग होता है तो इससे व्यक्ति को कानूनी पचड़ो या मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे घर की स्थिरता भी भंग होती है।

ना हो बेसमेंट

अगर आप अपने घर में बेसमेंट बनवा रहे हैं तो उसे भी उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाने से बचना चाहिए। इस दिशा में किसी तरह का गड्ढा करवाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर ऐसा होता है तो इसका विपरीत असर घर की महिलाओं के स्वभाव व उनकी सेहत पर पड़ता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP