माता सरस्वती की प्रतिमा किस दिशा में रखना माना जाता है शुभ?

मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला और विद्या की देवी मानी जाती हैं। इनकी पूजा करने से जातक के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में मां सरस्वती की प्रतिमा को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में जानते हैं।
in which direction should we keep maa saraswati idol

मां सरस्वती ज्ञानस कला और विद्या की देवी हैं और इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और ज्ञान के साथ-साथ बुद्धि में भी वृद्धि होती है। वहीं हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा को सही दिशा में रखने के बारे में बताया गया है। अब ऐसे में मां सरस्वती की प्रतिमा को घर की किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

पूर्व दिशा में रखें मां सरस्वती की प्रतिमा

Saraswati mata

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां सरस्वती की प्रतिमा को घर में सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और व्यक्ति को शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दें, पूर्व दिशा सूर्योदय की दिशा होती है। सूर्य को ज्ञान और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। पूर्व दिशा नई शुरुआत और नए अवसरों का प्रतीक है। पूर्व दिशा में मां सरस्वती की प्रतिमा रखने से व्यक्ति को ज्ञान में वृद्धि होती है। अगर इस दिशा में विद्यार्थी मुख करके पढ़ते हैं, तो उन्हें हमेशा सफलता मिलती है।

उत्तर दिशा में रखें मां सरस्वती की प्रतिमा

उत्तर दिशा को शांति, ज्ञान और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। उत्तर दिशा को धन की देवी लक्ष्मी का भी स्थान माना जाता है। इसलिए, यहां मां सरस्वती की प्रतिमा रखने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि आती है। इस दिशा में माता की प्रतिमा रखने के साथ-साथ घी का दीपक रोजाना जरूर जलाएं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - सरस्वती मां खुश करने के लिए अर्पित करें ये चीजें

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें मां सरस्वती की प्रतिमा

maa saraswati idol

उत्तर पूर्व दिशा को वास्तु शास्त्र में ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता का केंद्र माना जाता है। इस दिशा को ईशान कोण भी कहते हैं। यहां मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलती है। प्रतिमा के पास किताबें या वाद्य यंत्र रख सकते हैं। अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो आप इस दिशा में बैठाकर पढ़ा सकते हैं और इसी दिशा में माता सरस्वती की प्रतिमा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करें। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - माता सरस्वती के हाथों में क्यों होती है वीणा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP