-1767870663985.webp)
Taurus Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल सप्ताह के अधिकांश समय धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिससे वृष राशि की महिलाओं को भाग्य और करियर से जुड़ी सोच में बदलाव आएगा। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में स्थित हैं, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह आपको अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाना चाहिए , कार्यो के चलते आप अपने कम्फर्ट जोन से बहरा आ सकते है छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह भावनाओं पर नहीं, ठोस निर्णयों पर टिके रहने का है।
वृषभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में गहराई के साथ तनाव भी ला सकता है। चंद्रमा का तुला राशि में गोचर पार्टनर से संतुलन की अपेक्षा बढ़ाएगा, लेकिन 14 जनवरी के बाद वृश्चिक में प्रवेश करते ही आपकी भावनाएं तीव्र हो जाएँगी। अविवाहित महिलाओं को इस सप्ताह किसी ऐसे व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है जो गहरा तो है लेकिन जटिल स्वभाव रखता है जल्द कमिटमेंट आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विवाहित या कमिटेड महिलाएं यदि अपने पार्टनर की हर बात समझने की कोशिश नहीं करेंगी, रिश्तो तो दबाव बढ़ेगा। इस सप्ताह आपको रिश्ते बचाने हैं, तो भावनाओं को दबाने के बजाय होने पार्टनर से शेयर करना ज़रूरी है।
उपाय: शुक्रवार को सफेद फूल और मिश्री माता लक्ष्मी को अर्पित करें।

करियर के मामले में वृष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। धनु राशि में चतुर्ग्रही योग इस सप्ताह काम के दबाव को बढ़ाएँगे, वहीं 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर में प्रवेश के प्रभाव से आपको कार्यस्थल में नई जिम्मेदारियों का बोझ मिल सकता है ,जो महिलाएं बैंकिंग, अकाउंट्स, प्रशासन, शिक्षा, रियल एस्टेट या सरकारी क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए यह सप्ताह सामान्य है। इस सप्ताह ऑफिस में कोई पुरानी जिम्मेदारी दोबारा मिल सकती है। व्यवसाय में विस्तार से पहले कानूनी या कागज़ी कार्यवाही को को मज़बूत करने आवश्यकता है।
उपाय: गुरुवार को पीली मिठाई का दान करें।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है वृष, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह वृष राशि की महिलाओं के लिए सोच-समझकर चलने का है। इस सप्ताह धनु राशि में शुक्र और बुध होने से आपका अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, खासकर आपका खर्चा यात्रा, शिक्षा या घर से जुड़ी चीज़ों पर होगा। 14 जनवरी के बाद किसी इन्वेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़ा डिसीजन सामने आ सकता है। इस सप्ताह भावुक होकर फैसला लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको पैसे उधार देना या किसी की गारंटी लेना भरी नुकसान पंहुचा सकता है
उपाय: बुधवार को हरे पौधे में जल अर्पित करें।

स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह वृष राशि कि महिलाओं से सावधानी मांगता है। इस चंद्रमा का वृश्चिक और मकर में गोचर हार्मोनल असंतुलन बिगड़ सकता है साथ ही साथ आपको गला, गर्दन या पीठ से जुड़ी परेशानी दे सकता है। शनि मीन राशि में होने से नींद और मानसिक थकान की समस्या उभर सकती है। देर रात जागना और भारी भोजन नुकसान करेगा। अगर दिनचर्या नहीं सुधारी, लम्बी बीमारी के संकेत मिल सकते है, आज कोई पुरानी बीमारी उभर के सामने आ सकती है।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल से पैरों की हल्की मालिश करें।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि की महिलाएं अपनी शादी में पहनें इस रंग का जोड़ा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।