
Taurus Horoscope Today, 18 January 2026: 18 रविवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए आध्यात्मिक ऊंचाई और भाग्य के नए द्वार खोलने वाला है। आज माघ मास की पवित्र मौनी अमावस्या है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज आपके भाग्य स्थान में सूर्य, चंद्रमा, उच्च के मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। 9वें भाव में 5 ग्रहों का यह पंचग्रही योग आपके भाग्य को प्रबल कर रहा है। आज आपकी राशि स्वामी शुक्र भी भाग्य स्थान में हैं, आज पिता या किसी गुरु समान व्यक्ति का आशीर्वाद आपके बिगड़े काम बना देगा। आज आपकी रुके हुए काम बनने के प्रबल योग है , आज के दिन आपको अपने गुस्से पर कंटोल करें।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए स्पिरिचुअल लव का है। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल या शांत जगह पर जाने का प्लान बना सकती हैं। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के साथ प्रेम का अनुभव होगा आज आप दोनों बिना कहे ही एक-दूसरे की बात समझ लेना। ससुराल पक्ष से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज ईगो को छोड़कर समर्पण का भाव रखें, रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल के लिए आज कोई लाइफ में आ सकता है।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है वृष, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
करियर के मामलों में वृष राशि की महिलाओं को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 9वें भाव में उच्च का मंगल आपको दूर की सोच दे रहा है। अगर आप जॉब चेंज करने या विदेश जाने का सोच रही हैं, तो आज की गई प्लानिंग सफल होगी। रविवार होने के बावजूद, अगर आप बिज़नेस में हैं, तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है या कोई नया आईडिया आपके दिमाग में आएगा जो भविष्य बदल देगा। जो महिलाएं शिक्षा, कंसल्टेंसी या लेखन से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज अपने मेंटर या बॉस से बहस न करें बल्कि उनसे मार्गदर्शन लें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए धर्म और कर्म का है। आज का गृह गोचर के प्रभाव से आपका खर्चा धार्मिक चीज़ो में हो सकता है । आज आप किसी आश्रम, मंदिर या गरीब की मदद में पैसा खर्च करेंगी आज किया गया इन्वेस्टमेंट लम्बे समय तक फायदा मिलेगा । अगर कोई प्रॉपर्टी का मामला अटका है, तो आज उस पर विचार करने के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है।
सेहत के मामले में आज वृषभ राशि की महिलाओं को अपने पैरों और कूल्हों का ध्यान रखना होगा। आज सायटिका या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज मानसिक रूप से थोड़ा भारीपन या सुस्ती महसूस हो सकती है। आज ज्यादा हैवी फ़ूड खाने से बचें, क्योंकि पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर रह सकता है।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।