Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:22 AM IST
aaj ka vrishabh rashifal 17 january 2026 impact of high mangal on fortune and success taurus today horoscope

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 January 2026: मासिक शिवरात्रि पर उच्च मंगल का प्रभाव और भाग्य वृद्धि से आपको होगा लाभ, आज का वृषभ राशिफल पढ़ें

आज का वृषभ राशिफल 17 जनवरी 2026: मासिक शिवरात्रि पर उच्च मंगल और भाग्य वृद्धि का असर, करियर में तरक्की, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ। वृषभ राशि की महिलाओं के लिए प्रेम जीवन में शांति बनाए रखना आवश्यक है। आज पुराने रुके काम पूरे होंगे, लेकिन मानसिक तनाव रहेगा। करियर में रूटीन पर टिके रहें और निवेश में सतर्क रहें। दैनिक उपायों से भाग्य मजबूत होगा। पढ़ें आज का Taurus Rashifal और जानें पूरी जानकारी।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 07:10 IST

Taurus Horoscope Today, 17 January 2026: 17 जनवरी 2026, शनिवार का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए पेशेंस का दिन है। पंचांग के अनुसार आज मासिक शिवरात्रि है, जो कष्टों के निवारण के लिए श्रेष्ठ तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज भी धनु राशि में है। अष्टम चंद्रमा मन में भय, चिड़चिड़ापन और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देता है। भाग्य स्थान में उच्च के मंगल और सूर्य विराजमान हैं। यह एक बहुत मजबूत स्थिति है। आज आपको मानसिक टेंशन तो रहेगा लेकिन भग्य का पूरा साथ मिलेगा आज आपके कई दिन के पुराने रुके काम बनेंगे। अपने मन को स्थिर रखें।

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज शांति बनाए रखना होगा । आज आप पुरानी बातों को याद करके उदास हो सकती हैं साथ ही आज आप की किसी बात पर पति से नाराज हो सकती हैं। आपके पति आज समझदारी से काम लेंगे। लव लाइफ में आज किसी भी तरह की बहस से बचें, शांत रहना ही बेहतर है। सिंगल महिला आज किसी भी तरह की कमिटमेंट से बचना चाहिए।

  • उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर दही और काले तिल मिलाकर चढ़ाए।

यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है वृष, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज आपको रूटीन पर टिके रहना चाहिए। आज चंद्रमा के प्रभाव से काम में मन नहीं लगेगा। आज कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने या रिस्क लेने से बचें। 9वें भाव में उच्च का मंगल आपको दूर की सोच दे रहा है। अगर आप रिसर्च, ज्योतिष या किसी गूढ़ विद्या से जुड़ी हैं तो आज का दिन शानदार है। नौकरी कर रही महिलाओं को आज अपने बॉस या सीनियर्स से बहस नहीं करनी चाहिए। आज वर्कलोड ज्यादा महसूस होगा आज आपका भाग्य साथ देगा ।

More For You
  • उपाय: आज शनि मंदिर में तेल में चेहरा देखकर छाया दान करें।

aaj ka vrishabh rashifal 17 january 2026 impact of high mangal on fortune and success taurus today horoscopes

इसे भी पढे़ें- Saptahik Rashifal Vrishabh 12-18 January 2026: सूर्य की बदलती चाल, करियर में लाएगी बदलाव; जानें कैसा रहेगा वृषभ राशि की महिलाओं का ये सप्ताह

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से वृषभ राशि की महिलाओं को आज के दिन सतर्क रहना चाहिए। आज आपको अचानक धन हानि या अनचाहा खर्च का होता है। आज ऑनलाइन पेमेंट, पासवर्ड या वॉलेट को लेकर बहुत सावधान रहें। शेयर मार्किट से आज दूर रहें नुकसान हो सकता है। मंगल के प्रभाव से आज धार्मिक खर्च का भी हो सकता है ।

  • उपाय: आज किसी गरीब को लोहे का बर्तन या चिमटा दान करें।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृषभ राशि की महिलाओं को लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। आज चंद्रमा पेट के रोग या पाइल्स जैसी समस्याएं दे सकता है। शनिवार का दिन है, इसलिए बासी खाना या हैवी फ़ूड खाने से बचें, गैस की समस्या हो सकती है। मंगल के प्रभाव से पैरों या जांघों में दर्द महसूस हो सकता है।

  • उपाय: आज शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा इत्र डालकर अभिषेक करें ।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;