Scorpio tarot prediction  ()

Scorpio Tarot Prediction 2024 : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है ये साल, टैरो कार्ड्स से जानें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। इसके बारे में टैरो एक्सपर्ट से विस्तार जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-19, 15:44 IST

(Scorpio tarot prediction 2024) आपके लिए नया साल कैसा रहना वाला है। जातक को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक स्थिति के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए ये साल कैसा माना जा रहा है। यह जानने के लिए एक्सपर्ट मोनिका शर्मा से विस्तार से जानते हैं।

वृश्चिक राशि का करियर और शिक्षा साल 2024 (Scorpio career and education year 2024)

Expert ()

टैरो कार्ड्स के अनुसार  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 शिक्षा के मामले में शुभ माना जा रहा है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। वहीं फरवरी माह में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है। मार्च माह में आपको मेहनत का पूर्ण फल मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साल के मध्य में आपको मनचाहा फल मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उसके बाद साल के अंतिम माह में आपके शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 

इसे जरूर पढ़ें - Tarot Tips 2023 : कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए वृश्चिक राशि के जातक करें ये ज्योतिष उपाय

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Scorpio Health Prediction 2024)

scorpio file

सेहत के लिहाज से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 ठीक-ठाक रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है। साथ ही आपको उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने मन और दिमाग को शांत रखें। तभी आपका सेहत में सुधार आ सकता है। 

वृश्चिक राशि वाले फिजूलखर्च करने से बचें (People with Scorpio zodiac sign should avoid unnecessary expenditure)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 आर्थिक लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। धन के मामले में आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आपको कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। जिससे आपकी सभी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से काम रखने की आवश्यकता है। तभी आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - वृश्चिक राशि के लोगों का कैसा होता है स्‍वभाव, टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट से जानें

वृश्चिक राशि वाले जरूर करें ये उपाय (Scorpio Astrological Remedies)

   hanuman ji maharaj

  • वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान जी (हनुमान जी मंत्र) की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। 
  • हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना जरूर करें। 
  • वृश्चिक राशि के जातकों को केसर और तांबे का दान करना चाहिए। 
  • वृश्चिक राशि के जातक शनिदेव (शनिदेव मंत्र) की पूजा भी विशेष रूप से करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;