(Scorpio remedies) वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के व्यक्ति का स्वभाव बहुत ही गर्म होता है। ये क्रोधी होने का साथ-साथ दयालु भी होते हैं। इस राशि के जातक केवल अपने काम से काम रखते हैं। इन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता है, लेकिन अगर इनके काम में दखल करें, तो शांत नहीं रहते हैं।
इस राशि के जातक बहुत मेहनत होते हैं। जिसके कारण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और ये सभी कार्य में कुशल भी माने जाते हैं, लेकिन कई बार किस्मत इनका साथ नहीं देता है। इसलिए यह हताश होने लग जाते हैं।
अब ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से इन्हें सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आइए इस लेख में टैरो कार्ड एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि वृश्चिक राशि के जातकों को किन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर वृश्चिक राशि के जातकों के व्यापार और नौकरी में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो रविवार (रविवार मंत्र) के दिन दोपहर के समय हाथ में 6 छक्कर में कलावा बांधें और संध्या के समय पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - वृश्चिक राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
पैसे रहने के बावजूद धन संचय करने में परेशानी आ रही है, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और नवरात्रि के दिन अखंड ज्योति प्रज्जवलित करें। इससे आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की मूर्ति के सामने लाल कपड़े में नारियल को बांधें और इसे माता को अर्पित करें। इससे आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - वृश्चिक राशि के लोगों का कैसा होता है स्वभाव, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
मंगलवार के दिन कुबेर देवता की तस्वीर तिजोरी में रखें। इससे घर में धन का आगमन होगा और आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
शनिवार के दिन तिल के तेल का दान जरूर करें। इससे आपके कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के लिए इन उपायों को आजमाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।