Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:10 AM IST
 aaj ka vrishchik rashifal 25 january

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 25 January 2026: वृश्चिक राशि की सेहत के लिए चुनौती भरा हो सकता है रविवार का दिन, जानें कैसा होगा आपका भविष्य

25 जनवरी 2026, रविवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए मेहनत और हिम्मत की परीक्षा लेने वाला है। छठे भाव में स्थित चंद्रमा आपको विरोधियों से आगे रहने की ताकत देगा, लेकिन मन और वाणी पर संयम जरूरी होगा। आज छुट्टी के बावजूद जिम्मेदारियां और पेंडिंग काम आपको व्यस्त रख सकते हैं। सही रणनीति और धैर्य से आज आप चुनौतियों को अपने पक्ष में मोड़ सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 08:05 IST

Scorpio Horoscope Today, 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए चुनौती और सफलता का है। चंद्रमा आपकी राशि से 6ठें भाव में हैं। आज रविवार की छुट्टी होने के बावजूद आप पूरी तरह से रिलैक्स नहीं कर पाएंगी। आज घर के पेंडिंग काम, साफ-सफाई या किसी पुरानी समस्या को सुलझाने में आपका समय बीतेगा। आज आपकी एनर्जी  बहुत हाई रहेगी, जिससे आप विरोधियों या आलोचकों का मुंह बंद कर देंगी।  आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि गुस्से में आप किसी को कुछ ऐसा कह सकती हैं जिसका बाद में पछतावा हो।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को थोड़ा शांत रहने की जरूरत है। 6ठा भाव बहस और दरार का होता है। आज छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ तू-तू मैं-मैं हो सकती है। अपनी जिद को रिश्ते के बीच में न आने दें। विवाहित महिलाओं को आज ननिहाल पक्ष  की बातों को लेकर पति से उलझना नहीं चाहिए। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उसमें लाल गुड़हल का फूल डालें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए स्ट्रेटेजी  बनाने का है। आज भले ही छुट्टी है, लेकिन आपके दिमाग में ऑफिस की पॉलिटिक्स या काम का प्रेशर चलता रहेगा। 6ठा भाव कॉम्पिटिशन का है, इसलिए आज आप अपने विरोधियों को ओवरटेक करने  की प्लानिंग  बनाएंगी। जो महिलाएं मेडिकल, पुलिस, वकालत या स्पोर्ट्स से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत व्यस्त लेकिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें ।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्ज से दूर रहने का है। 6ठा भाव ऋण का होता है, इसलिए आज न तो किसी से पैसा उधार लें और न ही दें। आज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। आज अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है जिसे टाला नहीं जा सकता, आज   गाड़ी की सर्विसिंग या दवाइयों का खर्चा हो सकता है आज क्रिप्टो या लॉटरी से दूर रहें, नुकसान हो सकता है।
उपाय: आज किसी मजदूर या जरूरतमंद को भोजन कराएं।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को पेट और गर्मी का ध्यान रखना चाहिए। मेष राशि का चंद्रमा  शरीर में पित्त बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी, जलन या मुंह में छाले हो सकते हैं। आज बहुत ज्यादा मसालेदार खाना अवॉइड करें। इसके अलावा, आज चोट-चपेट लगने का भी डर है, इसलिए किचन में चाकू का इस्तेमाल करते समय या गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: आज मसूर की दाल का दान करें या गाय को खिलाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;