
Scorpio Horoscope Today, 20 January 2026: 20 जनवरी 2026, आज माघ शुक्ल द्वितीया का पावन दिन है। वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शक्ति और सुकून का अद्भुत संगम है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जो आपकी राशि के स्वामी मंगल तीसरे भाव में उच्च के होकर बैठे हैं। यह ग्रह स्थिति के प्रभाव से है आज आपके अंदर ऊर्जा का संचरण होगा, आपका मन घर की शांति में रमेगा। आज आप बाहरी दुनिया की चुनौतियों को चुटकियों में निपटाकर अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगी। आज के दिन चंद्र दर्शन करना आपके मानसिक तनाव को हमेशा के लिए दूर कर सकता है।
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में गहराई और समर्पण का है। चौथे भाव में चंद्रमा होने से आज आप अपने पार्टनर या पति के साथ घर पर ही कुछ रोमांटिक पल बिताना चाहेंगी। आज बाहर जाने के बजाय घर पर कुकिंग करना या मूवी देखना आपको ज्यादा खुशी देगा। तीसरे भाव में बैठा उच्च का मंगल आपकी वाणी में थोड़ा रूखापन ला सकता है। आज कोशिश करें कि घर के छोटे सदस्यों या पार्टनर पर आर्डर न चलावें । सिंगल महिलाओं को आज परिवार के माध्यम से कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
उपाय: आज शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करें।

करियर के मामले पर आज वृश्चिक राशि की महिलाओं का का दिन काफी अच्छा रहेगा। तीसरे भाव का उच्च मंगल आपको निडर और साहसी बना रहा है। आज आप ऑफिस में सबसे मुश्किल काम को अपने हाथ में लेंगी और उसे समय से पहले पूरा कर देंगी। अगर आप पुलिस, सेना, प्रॉपर्टी डीलिंग या फील्ड वर्क से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। आपके काम करने की स्पीड देखकर आज सब प्रसन्न होंगे । नौकरी में प्रमोशन या किसी नई जिम्मेदारी की चर्चा आज शुरू हो सकती है।
उपाय: आज हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि महिलाओं के लिए भौतिक सुखों पर खर्च करने का है। चौथा भाव सुख और वाहन का होता है। आज आप अपने घर को सजाने, नया फर्नीचर खरीदने या गाड़ी की सर्विसिंग पर धन खर्च कर सकती हैं। यह खर्च आपको मानसिक संतुष्टि देगा। आज प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए ग्रहों की स्थिति बहुत ही शानदार है, क्योंकि भूमि पुत्र मंगल उच्च अवस्था में है। भाई-बहनों से आज कोई कीमती उपहार या आर्थिक मदद मिलने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय: आज घर से निकलते समय थोड़ा सा शहद चाटकर निकलें।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को छाती और कंधों का ध्यान रखना होगा। चौथा भाव फेफड़ों का है, इसलिए मौसम बदलने के कारण सीने में जकड़न या कफ की शिकायत हो सकती है। मंगल की अधिकता से शरीर में पित्त बढ़ सकती है, जिससे एसिडिटी या मुंह में छाले हो सकते हैं। आज ठंडे पानी और ज्यादा मिर्च-मसाले से परहेज करें। आज सुबह सूर्य नमस्कार करना आपकी सेहत के लिए शुभ रहेगा ।
उपाय: आज ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।