Sun Mar 22, 2026 | Updated 04:30 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 13 March 2026: अपने इमोशन्स पर रखें नियंत्रण, सही समय पर ही लें कोई भी फैसला, जानिए वृश्चिक राशि की महिलाओं का राशिफल

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भावनाओं को संभालकर आगे बढ़ने का है। किसी पुरानी बात या व्यक्ति की याद आपके मन को थोड़ा विचलित कर सकती है। ऐसे में धैर्य और आत्मसंयम बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा। अगर आप जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचेंगी तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 06:22 IST

Scorpio Horoscope Today, 13 March 2026 : वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अंदर से मजबूत रहने का है। आप स्वभाव से गहरी सोच रखने वाली होती हैं, लेकिन आज जरूरत है कि हर बात को दिल पर न लें। कोई पुरानी बात या व्यक्ति अचानक याद आ सकता है, जिससे मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है। घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियां रहेंगी। आज चुप रहकर स्थिति को समझना ज्यादा फायदेमंद रहेगा बजाय तुरंत प्रतिक्रिया देने के। अगर आप धैर्य रखेंगी तो दिन आपके नियंत्रण में रहेगा।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से देखा जाए तो आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपने गुस्से और जिद पर काबू रखना होगा। छोटी बात को बड़ा बनाना रिश्ते को नुकसान दे सकता है। पार्टनर से किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, लेकिन बात को शांत तरीके से सुलझाएं। जो महिलाएं अविवाहित हैं, उनके जीवन में कोई नया आकर्षण आ सकता है, लेकिन केवल आकर्षण को प्रेम समझने की गलती न करें। पहले सामने वाले की गंभीरता को परखें। भरोसा करने से पहले समय लें।
उपाय: सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र 21 बार जपें।

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

vrishchik rashifal today

करियर की दृष्टि से देखा जाए तो आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को कार्यस्थल पर संयम से काम लेना होगा। किसी कलीग्स की बात आपको गलत लग सकती है, लेकिन तुरंत जबाब देने से स्थिति बिगड़ सकती है। अगर आप व्यापार करती हैं तो किसी नए सौदे में जल्दबाजी न करें। पुराने काम को पहले पूरा करें। आज आपकी मेहनत दिखेगी, लेकिन परिणाम थोड़ा समय लेकर आएगा। गुप्त योजनाएं या रणनीति आज आपके पक्ष में काम कर सकती हैं, इसलिए अपनी हर योजना सबको न बताएं।
उपाय: कार्यस्थल पर लाल रंग की छोटी वस्तु रखें और दिन की शुरुआत शांत मन से करें।

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। इन्वेस्ट करते समय पूरी जानकारी लें। उधार लेने या देने दोनों से बचें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। कोई पुराना रुका पैसा वापस मिलने की हल्की संभावना है ।
उपाय: आज मसूर दाल या गुड़ का दान करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को मानसिक तनाव से बचना होगा। ज्यादा सोचने से सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है। पेट या हार्मोन से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। समय पर भोजन करें और मसालेदार भोजन कम लें। हल्की योग या प्राणायाम आपके लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय: आज ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र की 21 बार जप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;