
Scorpio Horoscope Today, 1 February 2026: फरवरी का पहला दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए एनर्जी और एक्ससिटेमेंट से भरा रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं, जो साहस और पराक्रम के कारक हैं। आज आप खुद को मानसिक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगी। आपकी सिक्स्थ सेंस या इंटुइशन आज कमाल का रहेगा, जिससे आप लोगों के असली इरादों को आसानी से भांप सकेंगी। आज का दिन उन कार्यों को पूरा करने के लिए बेहतरीन है जो लंबे समय से अटके हुए थे। आज आपको अपनी वाणी की कठोरता और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन पैशन और गहराई का है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के प्रति बहुत पोस्सेस्सिवे हो सकती हैं। प्यार जताना अच्छा है, लेकिन शक या अत्यधिक रोक-टोक करने से बचें। पुरानी बातों को उखाड़ने से घर का माहौल खराब हो सकता है सिंगल महिलाएं की मैग्नेटिक पर्सनालिटी किसी को आपकी ओर अट्रैक्ट कर सकता है। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में एंटर कर सकता है जो गंभीर स्वभाव का हो।
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन फोकस और पॉलिटिक्स का है। यदि आप रिसर्च, मेडिकल, पुलिस या आईटी क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष अचीवमेंट्स वाला रहेगा। आप किसी जटिल समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगी। अपने काम को गुप्त रखें और जब तक पूरा न हो जाए, किसी से शेयर न करें। जो महिलाएं अपना बिजनस कर रही हैं, उन्हें आज अपने कॉम्पिटिटर्स से सतर्क रहने की जरूरत है। आज कोई भी डील पक्की करते समय दस्तावेजों को गहराई से जांचें।
उपाय: ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें और गुड़ का दान करें।
आर्थिक दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है। आज इनकम के सोर्सेज बने रहेंगे, लेकिन अचानक कोई घरेलू खर्च सामने आ सकता है। आज जमीन-जायदाद में इन्वेस्ट करने का विचार मन में आ सकता है, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है। आज शेयर मार्केट या रिस्क भरे इन्वेस्टमेंट से आज दूर रहें। आज गुप्त धन या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: लाल कपड़े में थोड़ा सा मसूर की दाल और एक तांबे का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें।
वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज अपनी सेहत, विशेषकर ब्लड और पेट से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आज शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मुहांसे या पित्त की समस्या हो सकती है। खूब पानी पिएं और मसालेदार भोजन से परहेज करें। आज छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। इसे दूर करने के लिए सुबह टहलना या योग करना लाभकारी रहेगा।
उपाय: आज सुबह स्नान करने के बाद एक तांबे के बर्तन से सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उसमें थोड़ी सी चीनी मिला लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।