Scorpio horoscope February 2026

Vrishchik Rashifal February 2026: पुलिस, सेना और इंजीनियरिंग से जुड़े वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलेगी पदोन्नति, जानें कैसा रहेगा पूरा महीना

15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि वृश्चिक राशि वालों के लिए भगवान शिव की आराधना सबसे फलदायी मानी जाती है। यह महीना आपके रिश्तों में भावनात्मक गहराई लेकर आएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें कैसा रहेगा यह महीना।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 17:01 IST

Scorpio Monthly Horoscope: फरवरी 2026 का महीना वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए ऊर्जा, उत्साह और घरेलू सुखों में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आपकी राशि के स्वामी मंगल की उग्र स्थिति आपको इस माह निडर और साहसी बनाएगी। 13 फरवरी तक सूर्य मकर राशि में आपके तीसरे भाव में रहकर आपके पराक्रम और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि चतुर्थ भाव में प्रवेश आपके लिए भूमि, भवन और वाहन सुख के योग बनाएगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि वृश्चिक राशि वालों के लिए भगवान शिव की आराधना सबसे फलदायी मानी जाती है। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों की यह चाल वृश्चिक राशि की महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव लाने वाली है।

वृश्चिक राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Scorpio Monthly Love Horoscope)

Scorpio Monthly Love Horoscope

वृश्चिक राशि की महिलाएं प्रेम के मामले में इंटेंस और डेडिकेटेड होती हैं। फरवरी का महीना आपके रिश्तों में भावनात्मक गहराई लेकर आएगा। महीने के प्रारम्भ में आप अपने पार्टनर के प्रति थोड़ी पोस्सेस्सिवे हो सकती हैं, जिसे आपको नियंत्रित करना होगा, अन्यथा साथी को घुटन महसूस हो सकती है। संवाद में पारदर्शिता रखना ही सुखी प्रेम जीवन की कुंजी होगी। विवाहित महिलाओं के लिए 13 फरवरी के बाद का समय पारिवारिक सौहार्द वाला रहेगा। सूर्य का चतुर्थ भाव में आना घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के रिनोवेशन या सजावट की योजना बनाएंगी। ससुराल पक्ष से, विशेषकर सासू मां से आपको कोई कीमती उपहार या स्नेह मिल सकता है। अविवाहित युवतियों के लिए यह समय धैर्य रखने का है भावुकता में आकर कोई भी जल्दबाजी भरा निर्णय न लें।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं या गुड़ का भोग लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Vrishchik Love Rashifal 2026: प्रेम में वफादारी की परीक्षा या रिश्तों में दूरी? जानें क्या कहता है वृश्चिक राशि का वार्षिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि का मासिक करियर राशिफल (Scorpio Monthly Career Horoscope)

करियर के दृष्टिकोण से फरवरी 2026 वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए जोश और होश के बैलेंस बनाने का महीना है। महीने के पहले दो सप्ताह में आपकी कार्यक्षमता अपने चरम पर होगी। जो महिलाएं पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय पदोन्नति और सम्मान प्राप्त करने का है। आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर पूरी तरह हावी रहेंगी। 13 फरवरी के बाद, जब सूर्य सुख भाव में जाएंगे, तो जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं या रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में हैं, उन्हें जबरदस्त लाभ मिलेगा। वर्कप्लेस पर आपकी सीक्रेसी ही आपकी ताकत बनेगी अपनी प्लानिंग्स को किसी के सामने जाहिर न होने दें। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रही हैं, तो स्थानीय स्तर पर ही आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन सुबह ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Scorpio Monthly Money Horoscope)

आर्थिक मामले पर वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह महीना संपत्ति निर्माण का रहेगा। ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आप इस महीने अपनी सेविंग्स को किसी ठोस संपत्ति में इन्वेस्ट करने का मन बनाएंगी। नया घर, प्लॉट या फ्लैट बुक करने के लिए यह महीना अत्यंत शुभ है। वाहन सुख की भी प्रबल संभावना बन रही है। शेयर मार्किट में बहुत सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि अष्टम भाव का प्रभाव अचानक धन लाभ के साथ-साथ अचानक हानि भी दे सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। यदि आप बिज़नेस वुमन हैं, तो आपको इस महीने टैक्स और सरकारी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। उधारी के लेनदेन से बचें, दिया हुआ पैसा फंस सकता है।

उपाय: मंगलवार को ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें और मसूर की दाल का दान करें।

वृश्चिक राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Monthly Health Horoscope)

Scorpio Monthly Health Horoscope

स्वास्थ्य की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को फरवरी में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। सूर्य का चतुर्थ भाव में गोचर छाती में जलन, एसिडिटी या हृदय से संबंधित हल्की बेचैनी दे सकता है। यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच कराएं और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वृश्चिक राशि का प्रभाव गुप्त अंगों पर भी होता है, इसलिए हाइजीन का विशेष ध्यान रखें ताकि किसी भी प्रकार के इन्फ़ेक्सन से बचा जा सके। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए सुबह की सैर और योग निद्रा का अभ्यास बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। अत्यधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें और सात्विक आहार अपनाएं।

उपाय: शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।

इसे भी पढ़ें- Vrishchik Rashi Upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में शनि और राहु ला सकते हैं बड़े बदलाव, बुरी आदतें छोड़ें और आजमाएं कुछ आसान उपाय

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik


 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;