Sagittarius Career Horoscope 2024: धनु राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है पदोन्नति, ज्योतिष से जानें

धनु राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के मामले में क्या लेकर आया है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

 
Sagittarius career horoscope  By expert

(Sagittarius Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से धनु राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

धनु करियर राशिफल 2024 (Sagittarius Career Horoscope 2024)

sagi   ()

करियर की दृष्टि से देखा जाए, तो धनु राशि के जातकों के लिए नया साल नौकरी में उतार-चढ़ाव लेकर आया है। इस साल आपको अपनी नौकरी में असहजता भी महसूस हो सकती है। आपका मन बार-बार अपने लक्ष्य से भटक सकता है। आपके मन में नकारात्मक सोच भी उत्पन्न हो सकती है, जो गलत है। आपको मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिल सकती है। अभी पुरानी नौकरी छोड़ने से बचें। वहीं साल के मध्य माह में यानी कि अप्रैल से अगस्त के बीच एक नई नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव के लिए एक अच्छा दिन है। करियर की दृष्टिकोण से सितंबर का माह शानदार रहने वाला है। आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।

कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मी का साथ मिल सकता है। आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको मान-सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। अपनी सभी बातें किसी भी व्यक्ति से साझा करने से बचें। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा माना जा रहा है।

इसे जरूर पढ़ें - Sagittarius 2024 Horoscope: धनु राशि पर नए साल में होगी ग्रहों की कृपा, जानें सभी मामलों में कैसा होगा 2024

धनु राशि वालों के लिए नया साल है महत्वपूर्णं (New year is important for Sagittarius people)

करियर के लिहाज से धनु राशि के जातकों के लिए नया साल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको शिक्षा में लाभ हो सकता है। साथ ही काम में सराहा भी जाएगा। अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए समय अनुकूल है। इस साल आपको नौकरी में थोड़ा बचकर रहने की आवश्यकता है। धैर्य से काम लें। तभी आपको सफलता मिल सकती है। सहकर्मी आपका हर काम में साथ देंगे।

इसे जरूर पढ़ें -अगर आपकी राशि है धनु, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

धनु राशि वाले करें ये उपाय (Sagittarius Remedies to please Lord Vishnu)

Bhagwan Vishnu Ki Puja

  • धनु राशि (धनु राशि स्वभाव) वालों को साल 2024 में भगवान विष्णु की पूजा करने की आवश्यकता है।
  • घर के मंदिर में लक्ष्मीनारायण भगवान की तस्वीर लगाएं।
  • धनु राशि वाले लाल वस्त्र, सोना, तांबा, केसर आदि का दान जरूर करें।
  • धनु राशि वाले विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) सहस्त्रनाम का जाप जरूर करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP