
Sagittarius Horoscope Today, 22 January 2026: गुरुवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस , सोच की स्पष्टता और आगे बढ़ने की इच्छा लेकर आया है। आज आप खुद को हल्का और पॉज़िटिव महसूस करेंगी। लंबे समय से जो बातें मन में अटकी थीं, आज उन्हें लेकर फैसला लेने का मन बनेगा। लेकिन ध्यान रखें—आज हर सच हर किसी के सामने बोलना ज़रूरी नहीं है।आज शब्दों की जल्दबाज़ी रिश्तों और काम दोनों में परेशानी पैदा कर सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं का मूड थोड़ा बदलता हुआ रहेगा। आप आज अपने रिश्ते में खुलापन और ईमानदारी चाहेंगी, लेकिन आपकी सीधी बातें सामने वाले को चुभ सकती हैं। विवाहित महिलाओं के लिए आज पति के साथ किसी पुराने विवादों पर खुलकर बात हो सकती है। बात साफ़ हो जाएगी, लेकिन बहस भी हो सकती है। रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को आज यह समझना होगा कि हर बात लॉजिक से नहीं, भावनाओं से भी सुलझती है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई बातचीत या मुलाकात मन को खुश कर सकती है।
उपाय: आज सुबह पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।
करियर के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं का दिन एक्टिव और प्रोग्रेसिव रहेगा। आज आप नए आइडिया पर काम करना चाहेंगी और पुरानी लिमिट्स से बाहर निकलने की सोचेंगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन हर जगह अपनी राय थोपना सही नहीं रहेगा। नौकरी कर रही महिलाओं को आज सीनियर से डायरेक्ट बातचीत का मौका मिल सकता है। अपनी बात रखें, लेकिन सोच-समझकर करें। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, खासकर ट्रैवल, एजुकेशन, ट्रेनिंग या ऑनलाइन काम से जुड़ी महिलाओं के लिए। नए क्लाइंट या नए प्लान पर चर्चा हो सकती है।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले पीले रंग का रुमाल या स्कार्फ अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक रूप से आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च भी उसी रेसो में बढ़ सकता है। आज घूमने-फिरने, ऑनलाइन शॉपिंग या किसी को गिफ्ट देने पर खर्च हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन ठीक है, लेकिन शॉर्ट-टर्म प्लान में ही इन्वेस्ट करें । बहुत लंबे या रिस्की इन्वेस्ट से आज दूरी बनाकर रखें। उधार देने या किसी की आर्थिक ज़िम्मेदारी लेने से आज बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद को पीली दाल या केले का दान करें।
सेहत के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को पैरों, कमर और थकान पर ध्यान देना होगा। आज आप ज़्यादा एक्टिव रहेंगी, लेकिन शरीर की लिमिट को नज़रअंदाज़ कर सकती हैं। ज़्यादा चलना, भागदौड़ या ट्रैवल आज थकावट बढ़ा सकता है। आज खान-पान थोड़ा अनियमित हो सकता है, जिससे पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। पानी की मात्रा बढ़ाएँ और देर रात खाने से बचें। मानसिक रूप से दिन ठीक रहेगा, बस ओवर-एक्साइटमेंट को कंट्रोल में रखें।
उपाय: आज रात को सोने से पहले गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।