
Sagittarius Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक और पारिवारिक रूप से बहुत अहम है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव आपकी राशि से निकलकर 2रे भाव में प्रवेश कर रहे हैं जो की धन, वाणी और परिवार का करक है। ज्योतिष में यह स्थिति सेविंग्स के लिए बहुत शुभ है। आज से लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। आज चंद्रमा आपके 12वें भाव में बैठा है। यह थोड़ा चिंता का विषय हो सकता है। आज पैसा तो आएगा, लेकिन हाथ में टिकेगा नहीं। आज आपको अपने खानपान पर कंट्रोल रखना होगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं को अपनी वाणी में मिठास लेन की जरुरत है । सूर्य का 2रे भाव में जाना कभी-कभी वाणी को बहुत ज्यादा कठोर बना देता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात चुभ सकती है, जिससे माहौल खराब हो सकता है। इसलिए आज ज्यादातर शांत रहें । विवाहित महिलाएं आज ससुराल पक्ष या घर के बुजुर्गों के साथ समय बिता सकती है । लव लाइफ में, 12वें भाव का चंद्रमा आपको थोड़ा अकेलापन महसूस करा सकता है या पार्टनर से दूर जाने का मन कर सकता है। आज पार्टनर के साथ किसी शांत जगह पर जाना बेहतर रहेगा।
उपाय: आज खिचड़ी खाएं और मंदिर में चने की दाल दान करें।
करियर के मामले पर आज का धनु राशि की महिलाओं के लिए मिला-जुला रहेगा। सूर्य का 2रे भाव में आना बैंकिंग, फाइनेंस, वकालत या टीचिंग से जुड़ी महिलाओं के लिए बहुत शुभ है। आज आपकी प्रेजेंटेशन और स्पीच की तारीफ होगी। 12वें भाव चन्द्रमा के प्रभाव से ऑफिस में कुछ लोगब आपका काम बिगड़ने का सोच सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। अगर आप विदेश से जुड़ा कोई काम या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिज़नेस करती हैं, तो आज का दिन बहुत फायदेमंद साबित होगा। आज काम का प्रेशर ज्यादा होने से थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: आज गाय को पीला फल या गुड़ खिलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन साधारण रहने वाला है । सूर्य का धन भाव में गोचर आपकी सेविंग्स को बढ़ाने की शुरुआत करेगा। रुका हुआ पैसा आने के रास्ते खुलेंगे। वही आज चंद्रमा 12वें भाव में है, जो बेतहाशा खर्च का संकेत दे रहा है। आज आप धार्मिक कार्यों या दान में अच्छा-खासा पैसा खर्च करेंगी। लेकिन शॉपिंग करते समय आज थोड़ा बजट का ध्यान रखें। आज किसी को पैसा उधार देना यानी पैसा भूल जाना, इसलिए सतर्क रहें। उपाय: आज किसी ब्राह्मण या गुरु समान व्यक्ति को हल्दी, केसर और तिल के लड्डू दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और दांतों का ख्याल रखना होगा। 2रे भाव का सूर्य मुख और दंत रोगों का कारण बन सकता है। 12वें भाव का चंद्रमा नींद की कमी और आंखों में जलन दे सकता है। आज आपको मानसिक शांति के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। पैरों में दर्द या थकान रह सकती है, इसलिए थोड़ा अपना भी ध्यान रखें ।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और सूर्य को जल दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।