
Meen Dainik Rashifal, 10 February 2026: मंगलवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए आध्यात्मिकता और यात्रा का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहा है। चूंकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच का है, इसलिए आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि भाग्य आपका पूरा साथ नहीं दे रहा है। आज आप भविष्य को लेकर थोड़ी चिंतित हो सकती हैं। आज आपका मन किसी धार्मिक स्थल पर जाने या किसी गुरु/मेंटर से सलाह लेने का करेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं पिता के साथ किसी वैचारिक मतभेद से बचें। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मिक्स्ड इमोशंस का है। नवम भाव का चंद्रमा आपके रिश्तों में हायर वैल्यूज लाएगा। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी धार्मिक यात्रा या सत्संग का प्लान बना सकती हैं। आज नीच का चंद्रमा होने के कारण आप छोटी-छोटी बातों पर ओवर -रियेक्ट कर सकती हैं। सिंगल महिलाओं को आज सोशल मीडिया या किसी यात्रा के दौरान कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो दूसरी कल्चर या दूर के शहर का हो।
उपाय: केसर या हल्दी का तिलक अपने और अपने पार्टनर के माथे पर लगाएं।
करियर के लिहाज से आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए लर्निंग और मेंटरशिप का है। आज आपको रूटीन काम में मन नहीं लगेगा आप कुछ नया या मीनिंगफुल करना चाहेंगी। जो महिलाएं शिक्षण , कानून, या ट्रेवल इंडस्ट्री में हैं, उनके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज बॉस या सीनियर से बात करते समय अपनी टोन ' का ध्यान रखें, क्योंकि गलतफहमी हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रही छात्राओं को आज थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी होगी।
उपाय: ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें और पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आर्थिक मामले पर आज मीन राशि की महिलाओं को लक के भरोसे नहीं रहना चाहिए। नवम भाव में नीच का चंद्रमा धन के मामलों में अनसर्टेनिटी ला सकता है। आज किसी भी तरह की शॉर्टकट या लॉटरी से दूर रहें। आज धार्मिक कार्यों या दान-पुण्य पर धन खर्च होने के योग हैं, जो आपको मानसिक शांति देगा। अगर आप विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करती हैं, तो आज पेमेंट में थोड़ी देरी हो सकती है।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मीन राशि की महिलाओं को अपनी जांघों और कूल्हों का ध्यान रखना होगा। नवम भाव इन अंगों का प्रतिनिधित्व करता है। आज साइटिका या नसों में खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा, वृश्चिक का चंद्रमा मानसिक चिंता दे सकता है, जिससे पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। आज सात्विक भोजन करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।
उपाय: सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।
यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए
यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।