(Numerology 3 curtain colors as per vastu) सुखी और खुशहाल जीवन के लिए व्यक्ति बहुत कड़ी मेहनत करता है, लेकिन उसके बावजूद व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। उसे जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इन सभी समस्याओं का कारण आपके के घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। अब ऐसे में घर को वास्तु नियमों के अनुसार सजाने से व्यक्ति के भाग्य भी चमक सकते हैं।
बात करें, घर में लगे पर्दे की, तो ये घर का बेहद अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप घर में वास्तु के अनुसार पर्दे लगाते हैं, तो इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में न्यूमरो एक्सपर्ट अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि भाग्यांक 3 को अपने घर में किस रंग का पर्दा लगाना शुभ माना जाता है।
अगर आपके घर में हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है, तो घर के उत्तर दिशा के कमरे में नीले रंग का पर्दा लगाएं। नीले रंग के पर्दे घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं इस रंग का इस्तेमाल बेडरूम, लिविंग रूम और स्टडी रूम में भी कर सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपका भाग्यांक है 1 तो ये सभी रंग हैं आपके लिए शुभ
भाग्यांक 3 वालों को करियर (करियर में सफलता के लिए उपाय) में सफलता के लिए अपने घर म के पश्चिम दिशा में सफेद रंग का पर्दा लगाएं। इससे भाग्य का साथ मिलने लग जाता है और व्यक्ति के रुके हुए सभी काम बनने लग जाते हैं। अगर आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है, घर में नीले रंग का पर्दा लगाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - इस भाग्यांक वालों को मिलती है करियर में मनचाही ग्रोथ
अगर घर में किसी सदस्य का मन पूजा-पाठ में नहीं लगता है और मन अशांत रहता है, तो घर में पीले रंग के पर्दे का इस्तेमाल करें। इससे घर के सदस्यों के बीच भक्ति की भावना बनी रहेगी। वहीं वास्तु शास्त्र में पीले रंग को तपस्या, धैर्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भाग्यांक 3 वाले इस पूजा में इस रंग का इस्तेमाल अवश्य करें।
अगर आपको बिजनेस (बिजनेस उपाय) में सफलता नहीं मिल रही है, तो घर के पूर्व में हरे रंग के पर्दे लगाएं। इससे आपको करियर में लाभ अवश्य होगा और आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है।
भाग्यांक 3 वाले अपने घर में इन रंगों का प्रयोग करें, इससे आपको लाभ हो सकता है और आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।