Destiny Number  prediction

Destiny Number 8 Prediction 2024: भाग्यांक 8 वालों को नए साल में मिल सकती है बड़ी सफलता

भाग्यांक 8 वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। इसके बारे में इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2023-12-28, 12:28 IST

(Destiny number 8 prediction 2024) व्यक्ति के जीवन में भविष्य में क्या होने वाला है। उनका करियर, स्वास्थ्य, प्रेम कैसा रहने वाला है। इस संबंध में ज्योतिष और राशिफल का सहारा लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूलांक और भाग्यांक के हिसाब से भी पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष की बात करें, तो यह एक ऐसी विधा मानी जाती है। जो भविष्य से संबंधित कोई जानकारी देता है। यह शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताता है। व्यक्ति की जन्म तारीख, महीना और साल के योग से प्राप्त किए गए अंक को भाग्यांक कहा जाता है। भाग्यांक का रूप मूलांक से अलग होता है। कोई भी व्यक्ति अपने भाग्यांक से अपना भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकता है।

वहीं जिस भी व्यक्ति का जन्म दिनांक 02-07-1979 में हुआ है। अगर आप इस अंक को जोड़ेंगे, तो 8 एकल अंक आएगा। उसे ही भाग्यांक 8 माना जाता है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जानें भाग्यांक 8 वालों का व्यक्तित्व

 number numerology

भाग्यांक 8 वाले व्यक्ति निर्भय, स्पष्टवादी और लग्नशील होते हैं। यह अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस भाग्यांक के लोग बेहद भाग्यवान होते हैं और कठिन कामों को करने की प्रयास करते हैं। यह स्पष्टवादी होने के साथ-साथ सहनशील भी माने जाते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है।

जानें कैसा रहने वाला है भाग्यांक 8 वालों का साल 2024

भाग्यांक 8 वालों के लिए साल 2024 अच्छा माना जा रहा है। आप जिस भी काम को करने की ठानेंगे। आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य के लिहाज से भी भाग्यांक 8 वालों के लिए नया साल शानदार है।

जानें भाग्यांक 8 का करियर

भाग्यांक 8 वालों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपका नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। आपको काम की तारीफ होगी। साथ ही नौकरी में सिलसिले में विदेश यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं।

जानें भाग्यांक 8 वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य

भाग्यांक 8 वालों के लिए नया साल स्वास्थ्य के लिहाज अच्छा रहने वाला है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें और व्यायाम करने से मानसिक शांति मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - नए साल पर जरूर करें ये सरल ज्योतिष उपाय, होगा लाभ

भाग्यांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति

भाग्यांक 8  वालों के साल 2024 आर्थिक दृष्टिकोण से ठीक माना जा रहा है। धन लाभ (धन लाभ उपाय) होने की संभावना है। इस भाग्यांक के लोगों को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - शनि देव की पूजा करते वक्‍त रखें इन बातों का ध्‍यान

भाग्यांक 8 वालों के लिए सुझाव

shanidev mantra

  • भाग्यांक 8 वालों को मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • इस भाग्यांक के लोग फिजूल खर्च करने से बचें।
  • भाग्यांक 8 वाले करें शनिदेव की पूजा
  • भाग्यांक 8 वाले शनिदेव (शनिदेव मंत्र) की पूजा नियमित रूप से करें।
  • इस भाग्यांक के लोग शनि स्तोत्र का पाठ करें।
  • भाग्यांक 8 वाले पीपल के पेड़ की पूजा करें। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;