-1772191136790.webp)
Libra Weekly Horoscope तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह इच्छाओं की अग्नि परीक्षा वाला सप्ताह है। ब्रह्मांड की सबसे बड़ी खगोलीय घटना इस हफ्ते आपके जीवन के कई समीकरण बदलेगी। सप्ताह की शुरुआत 02 मार्च को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी। लेकिन सबसे बड़ा अलर्ट 03 मार्च को है, जब इसी लाभ भाव में चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण आपके सोशल सर्कल और आय को गहराई से प्रभावित करेगा। इसके ठीक बाद, 04 मार्च को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे, जहाँ वे खर्चों में अचानक उछाल लाएंगे। अंततः, 06 मार्च को चंद्रमा आपकी अपनी राशि तुला में प्रवेश कर वीकेंड को नई ऊर्जा और आकर्षण से भर देंगे। सबसे शानदार स्थिति आपके चतुर्थ भाव में है, जहाँ उच्च के मंगल विराजमान होकर आपको घर और प्रॉपर्टी का अपार सुख दे रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में धैर्य और एकांत की मांग करता है। 02 और 03 मार्च को ग्यारहवें भाव में लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके मित्रों या सोशल सर्कल में कुछ गलतफहमियां पैदा कर सकता है। अगर आप अपने रिलेशनशिप की बातें दोस्तों से शेयर करती हैं, तो कोई तीसरा इंसान आपके रिश्ते में आग लगाने का काम कर सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ भी विचारों का टकराव संभव है। चतुर्थ भाव में बैठे उच्च के मंगल के कारण घर का माहौल काफी गर्म और ऊर्जावान रहेगा, जिससे सास-ससुर या पति के साथ ईगो क्लैश हो सकता है। 04 और 05 मार्च को बारहवें भाव का चंद्रमा बेडरूम लाइफ में इमोशनल डिस्टेंस या नींद की कमी ला सकता है। 6 से 08 मार्च के बीच जब चंद्रमा आपके लग्न में आएगा, तब सारा तनाव खतम हो जाएगा। आपका आकर्षण इतना बढ़ जाएगा कि पति आपकी हर बात मानेंगे और वीकेंड बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा।
उपाय: ग्रहण के बाद किसी कन्या को सफेद मिठाई और इत्र दान करें।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको नेटवर्किंग में सतर्क रहने और लीडरशिप दिखाने का मौका देगा। 02 और 03 मार्च को ग्यारहवें भाव का चंद्र ग्रहण ऑफिस पॉलिटिक्स का संकेत दे रहा है। आपके वो कलीग्स जिन्हें आप अपना दोस्त मानती हैं, वे आपकी प्रमोशन या इंक्रीमेंट की फाइल रुकवा सकते हैं। किसी भी बड़े अधिकारी से इन दो दिनों में बहस न करें। 04 और 05 मार्च को बारहवें भाव का चंद्रमा उन महिलाओं के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो मल्टीनेशनल कंपनियों , इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, अस्पतालों या विदेश से जुड़ा काम करती हैं। कोई बड़ा विदेशी प्रोजेक्ट इस दौरान पास हो सकता है। 06 से 08 मार्च के बीच लग्न का चंद्रमा आपको ऑफिस में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देगा। चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल के कारण वर्क फ्रॉम होम करने वाली और रियल एस्टेट/इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़ी महिलाओं को कोई बहुत बड़ी सफलता मिलेगी।
उपाय: शुक्रवार के दिन घर से निकलते समय परफ्यूम जरूर लगाएं।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह अचानक होने वाले खर्च और संपत्ति लाभ का है। 02 और 03 मार्च को ग्यारहवें भाव में चंद्र ग्रहण के कारण आपके कैश फ्लो में अचानक रुकावट आ सकती है। शेयर मार्केट या किसी दोस्त के साथ मिलकर किए गए इन्वेस्ट में भारी नुकसान हो सकता है। इन दो दिनों में किसी को भी उधार न दें, पैसा डूब जाएगा। 04 और 05 मार्च को बारहवें भाव का चंद्रमा अस्पताल के बिलों, विदेश यात्रा या सुख-सुविधाओं की चीजों पर बड़ा पैसा खर्च करवाएगा। लेकिन आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी चतुर्थ भाव के उच्च के मंगल ला रहे हैं। यह मंगल आपको पैतृक संपत्ति, घर की खरीद-फरोख्त या वाहन के सौदे से अचानक बड़ा धन लाभ दिला सकता है। 06 से 08 मार्च के बीच लग्न का चंद्रमा आपको सही जगह इन्वेस्ट करने की बेहतरीन बुद्धि देगा।
उपाय: बुधवार के दिन 5 साबुत हरी इलायची और 5 गोमती चक्र एक सफेद कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपनी नींद, घबराहट और सीने का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होगा। 02 और 03 मार्च को ग्यारहवें भाव में लगने वाला चंद्र ग्रहण पैरों की पिंडलियों में दर्द और भारी मानसिक घबराहट दे सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा डरा हुआ महसूस कर सकती हैं। चतुर्थ भाव में बैठे उच्च के मंगल शरीर में बॉडी हीट बढ़ा रहे हैं, जिससे छाती में जलन , हाई ब्लड प्रेशर या माताजी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर लगने की संभावना है। 04 और 05 मार्च को बारहवें भाव का चंद्रमा अनिद्रा और आंखों में जलन दे सकता है। 06 मार्च के बाद जब चंद्रमा आपके लग्न में गोचर करेगा, तब आपकी सेहत और ऊर्जा के स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय: सोमवार की रात को चन्द्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्घ देवें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।