
Libra Horoscope Today, 12 January 2026: 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए सौंदर्य, सामंजस्य और भावनाओं के उतार-चढ़ाव का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन सोमवार है, जबकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंद्रमा दोनों ही स्त्री कारक और जल तत्व से जुड़े ग्रह माने जाते हैं।। आज आप सामान्य से ज्यादा भावुक, कलात्मक और सजने-संवरने की शौकीन महसूस करेंगी। तुला राशि का मूल स्वभाव बैलेंस बनाना है, और आज आप घर और बाहर, इमोशन्स और कर्तव्य के बीच कोआर्डिनेट की पूरी कोशिश करेंगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं के लिए दिन रोमांस और रूठने-मनाने का रहेगा। शुक्र और चंद्रमा का योग आपको बहुत रोमांटिक लेकिन थोड़ा मूडी बना सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति से इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद रहेगी। अगर वे आपकी बात न समझें, तो उदास होने के बजाय खुलकर अपने इमोशंस एक्सप्रेस करें। लव लाइफ में, आज का दिन बहुत खूबसूरत बीतेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी आर्ट गैलरी, मूवी या अच्छे रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बना सकती हैं। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है; आपकी शालीनता और ड्रेसिंग सेंस आज किसी को भी अट्रैक्ट कर सकती है।
उपाय: आज बाथरूम में ताजे सफेद फूल रखें।
करियर के मामलों पर आज का दिन आपकी डिप्लोमेसी का है। सोमवार को ऑफिस में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप अपनी मीठी वाणी और मुस्कान से सब कुछ संभाल लेंगी। जो महिलाएं फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग, लॉ, एचआर के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष सफलता वाला है। आपकी क्रिएटिविटी आज उच्च स्तर पर होगी। बिज़नेस में आज आपको अपने ग्राहकों के साथ बहुत पेशेंस से पेश आना होगा। आज किसी भी तरह के विवाद में मीडिएटर बनने से बचें।
उपाय: ऑफिस जाने से पहले दही-चीनी खाए।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लक्जरी और कॉस्मेटिक पर खर्च करने का है। तुला राशि की महिलाओं को सुंदर चीजें आकर्षित करती हैं। आज आप पार्लर, कॉस्मेटिक, परफ्यूम या घर की सजावट के सामान पर बजट से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। शुक्र का प्रभाव आपको खुद पर खर्च करने के लिए प्रेरित करेगा, जो मानसिक खुशी के लिए जरूरी भी है,इन्वेस्टमेंट के मामले में आज सिल्वर इन्वेस्ट करना शुभ रहेगा। शेयर मार्केट में आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। उपाय: आज किसी सुहागन महिला को सुहाग की सामग्री या कोई सफेद मिठाई भेंट करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को अपनी कमर और किडनी से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए। तुला राशि का संबंध शरीर के संतुलन और किडनी से है। चंद्रमा के प्रभाव से आज आपको थकान या सुस्ती महसूस हो सकती है। अगर आपको यूटीआई या हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या रहती है, तो आज साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: आज भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।