
Libra Horoscope Today, 11 February 2026: 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए फैमिली मैनेजमेंट और फाइनेंसियल सुरक्षा का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से धन और वाणी भाव में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में होने के कारण चंद्रमा नीच अवस्था में है। इसका सीधा असर आपकी वाणी और पारिवारिक माहौल पर पड़ेगा। आप स्वभाव से बहुत ही संतुलित होती हैं, लेकिन आज नीच का चंद्रमा आपको थोड़ा हर्ष या चिड़चिड़ा बना सकता है। आज आप अनजाने में किसी को ऐसी बात बोल सकती हैं जो दिल दुखा दे, इसलिए बोलने से पहले सोचे। आज परिवार में धन को लेकर कोई पुरानी बहस फिर से सिर उठा सकती है।

प्रेम संबंधों के मामले में तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन पेशेंस रखने का है। दूसरे भाव का नीच चंद्रमा इनसिक्योरिटी दे सकता है। विवाहित महिलाएं आज ससुराल पक्ष की बातों को लेकर पति से उलझ सकती हैं। आज बेहतर होगा कि आप पुरानी फाइलों को बंद ही रहने दें। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति पर कमेंट करने से बचना चाहिए। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए रिस्क भरा हो सकता है।
उपाय: अपने पर्स में चांदी का कोई सिक्का या चौकोर टुकड़ा हमेशा रखें।
करियर के लिहाज से आज का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए कम्युनिकेशन पर ध्यान देने का है। अगर आप बैंकिंग, फाइनेंस, कंसल्टेंसी या सिंगिंग के क्षेत्र में हैं, तो आज आपको गले से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज ऑफिस में किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा न बनें, क्योंकि आपकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता है। आज प्रेजेंटेशन देते समय अपने तथ्यों को दो बार चेक कर लें।
उपाय: आज हरी इलायची खाकर घर से निकलें।
आर्थिक मामले पर आज तुला राशि की महिलाओं को सेविंग्स पर फोकस करना चाहिए। दूसरा भाव संचित धन का है और वहां नीच का चंद्रमा बैठा है। आज अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आज आप अपनी ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घर की सजावट पर बिना सोचे-समझे खर्च कर सकती हैं। आज किसी को पैसा उधार देना मतलब अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है, क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और फिर उसे प्रसाद रूप में ग्रहण करें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज तुला राशि की महिलाओं को अपने चेहरे , दांत और आंखों का ख्याल रखना होगा। दूसरा भाव मुख का है। आज दांत में दर्द, मुंह में छाले या गले में खराश की समस्या हो सकती है। नीच का चंद्रमा आंखों में जलन या पानी आने की शिकायत भी दे सकता है। आज बहुत ज्यादा खट्टा या ठंडा खाने से बचें।
उपाय: आज लक्ष्मी जी को केसर का इत्र अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit- herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।