Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:42 AM IST
image

Singh Love Rashifal 2026: प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव या नई शुरुआत? जानें सिंह राशि का लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। इस साल रिश्तों में कभी भावनात्मक उतार-चढ़ाव तो कभी नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे। ग्रहों का गोचर आपके प्रेम संबंधों में भरोसे, समझ और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि साल 2026 में आपका लव और मैरिड लाइफ किस दिशा में आगे बढ़ेगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-22, 17:59 IST

वर्ष 2026 में प्रेम राशिफल की बात करें तो सिंह राशि के लोग भी भावुक होते हैं लेकिन सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर को अपने साथ रखते हुए ही उन्हें महसूस करते हैं यह लोग किसी पर भी जल्दी विश्वास नहीं करते प्रेम की इनकी प्रबल इच्छा तो होती है लेकिन जल्दी विश्वास करना इनके लिए संभव नहीं इस कारण से कई बार अच्छे-अच्छे रिलेशनशिप इनके टूट जाते हैं और अच्छे-अच्छे पार्टनर उनके हाथ से निकल जाते हैं क्योंकि यह थोड़े जिद्दी होते हैं और शांत स्वभाव के लोगों से उनकी जल्दी बनती है भावनात्मक दृष्टि से यह वर्ष सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है क्योंकि शनि और राहु का गोचर उनके जीवन में और उनके रिलेशनशिप में चुनौतियां ला सकता है।

सिंह राशि प्रेम जीवन (Leo Zodiac Love Horoscope 2026)

वर्ष के प्रारंभ में सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी यह अपने पार्टनर के साथ थोड़ा इमोशनली बर्ताव करेंगे और थोड़ा दूर हो जाएंगे जिस कारण से असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। यह बोल सकते हैं की रिलेशनशिप को लेकर के कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा क्योंकि देवगुरु बृहस्पति की वक्र अवस्था के कारण उनके रिलेशनशिप में सर्टिफिकेशन का लेवल कम होगा और इसमें ट्रस्ट इश्यू भी रहेंगे। वैवाहिक लोगों को अपने पति-पत्नी के साथ थोड़ा धैर्य पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। क्योंकि जून के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर से रिलेशनशिप में चेंज आना स्टार्ट हो जाएंगे। रिलेशनशिप तो मजबूत होगा लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक झोक होना प्रारंभ हो जाएगी। एक दूसरे पर संदेह वाली स्थिति पैदा होने लगेगी।

लाइव इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए यह वर्ष विवाह की दृष्टि से अनुकूल परिणाम नहीं देता। लेकिन देवगुरु बृहस्पति के दूसरे गोचर से राहु का प्रभाव कम होगा जिससे कि वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन में संतुलन होगा और रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर सिंह राशि के जातकों की कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता रही तो लिविंग रिलेशनशिप के जातकों को वर्ष की शुरुआत में विवाह का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
अक्टूबर के गोचर के बाद आप में चंचलता और एक कॉन्फिडेंस होगा जो किन्हीं कर्म से अप एंड डाउन रहेगा।

More For You

love horoscope predictions

सिंह राशि वैवाहिक जीवन (Leo Zodiac Marriage Horoscope 2026)

अविवाहित लोगों के बारे में देखा जाए तो वर्ष 2026 में सिंह राशि के जातकों को किसी भी तरह के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहिए या नहीं की किसी भी तरह से शादी से पूर्व रोका या सगाई में न पढ़ते हुए सीधे विवाह करना ही उचित होगा। विवाहित लोगों को किसी भी चीज की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
अविवाहित लोगों के लिए वर्ष 2026 में 15 जुलाई से 27 अगस्त तक का समय अनुकूल रहेगा। रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए मई और अक्टूबर के महीने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विवाहित लोगों को अगस्त के महीने में किसी भी तरह के जल्दबाजी वाले निर्णय से बचना ही उचित रहेगा।
अक्टूबर महीने के देवगुरु बृहस्पति के दूसरे गोचर से मन आनंदित रहेगा और उत्साह बढ़ेगा। लेकिन जो समय अच्छा है उसमें ही सही निर्णय लेना आवश्यक होगा क्योंकि इस वर्ष सिंह राशि की जातकों को ट्रस्ट इश्यू का रिलेशनशिप में प्रॉब्लम देखने को मिलेगा। इसलिए सलाह दी जाती है की कुछ उपाय को करके अपने इस वर्ष को अनुकूल बनाएं।

सिंह राशि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए उपाय के लिए उपाय (Leo Zodiac Love and Marriage Remedies 2026)

सिंह राशि के जातक कुछ उपाय करके अपने वर्ष को अनुकूल बनाकर के अपने रिलेशनशिप को ठीक कर सकते हैं। और बीच में उत्पन्न दूरी को खत्म कर सकते हैं।

  • प्रत्येक रविवार को सवा पाव गेहूं के आटे की रोटियां बनाकर उसमें घी और गुड़ लगाकर गाय को खिलावे।
  • अपने जन्मदिन के दिन अपने भजन के दसवें भाग के बराबर गुड़ का दान करें।
  • अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेवें।
  • एक तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
  • तांबे के बर्तन किसी धर्म स्थान में दान करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी पंडित सौरभ त्रिपाठी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश द्वारा वेरीफाई की गई है।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;