(leo wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए प्राकृतिक और ज्योतिष रूप से लाल, नारंगी, गोल्डन रंग बहुत शुभ माना जाता है। बता दें, इस राशि के जातकों के स्वामी सूर्य (सूर्य मंत्र) हैं और इनका प्रतीक चिह्न सिंह है। इसलिए इस राशि के जातक अपने आप को राजा मानते हैं। इस राशि के जातक बहुत ऊर्जावान होते हैं और आत्मविश्वासी माने जाते हैं। इनके अंदर करिश्मा और जुनून की कमी नहीं होती है। ये धीमे चोन वाले होते हैं और बहुत मजबूत होते हैं।
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी शादी का कार्ड गोल्डन रंग का बनवाना चाहिए। गोल्डन रंग चमक और करिशमा को दर्शाता है। यह रंग दांपत्य जीवन में सकारात्मक और चमक लेकर आता है।
इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: जानें ज्योतिष के अनुसार कैसा होता है सिंह राशि का स्वभाव और उनकी लव लाइफ
इस राशि के जातकों को अपनी शादी में नारंगी रंग का कार्ड बनवाना चाहिए। यह रंग नए जीवन और नया उजाला का प्रतीक माना जाता है। जिससे दांपत्य जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह रंग आपसी प्रेम को बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें - टैरो कार्ड रीडर से जानें कैसा होता है सिंह राशि के जातकों का स्वभाव
सिंह राशि (सिंह राशि स्वभाव) के जातक अपनी शादी में लाल रंग के कार्ड बनवाएं। यह शक्ति और स्नेह को दर्शाता है। साथ ही यह रंग मां दुर्गा का सबसे प्रिय रंग है। इसलिए सिंह राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड लाल रंग का इस्तेमाल करें।
अगर आपकी राशि सिंह है, तो यहां बताई गई लेख के हिसाब से अपनी शादी के कार्ड में रंग का चुनाव कर सकते हैं और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।