Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:59 PM IST
image

Aaj Ka Singh Rashifal 31 January 2026: आत्म-नियंत्रण से चमकेगा सिंह राशि की महिलाओं का भाग्य, करियर-धन में बनेंगे संतुलन के योग

आज सूर्य शनि की राशि मकर में स्थित हैं और शनिवार का प्रभाव आपके स्वभाव को अधिक अनुशासित बनाएगा। कम बोलना और सोच-समझकर निर्णय लेना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। मौन रहकर किए गए प्रयास आपको सम्मान, स्थिरता और सफलता दिला सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 07:35 IST

Leo Horoscope Today, 31 January 2026: सिंह राशि की महिलाओं के लिए 31 जनवरी, शनिवार का दिन सेल्फ कन्ट्रोल  और मौन रहने का है। आपकी राशि के स्वामी  सूर्य इस समय शनि की राशि मकर में हैं, और आज का दिन भी शनिदेव का है। यह संयोग आपके व्यक्तित्व में एक अनोखा बदलाव लाएगा।  आज आप सभी जगह आकर्षण का केंद्र  बनी रहेंगी। आज आपके अंदर एनर्जी का फ्लो अलग ही रहेगा, आज आप अपनी एनर्जी को व्यर्थ की बातों, गपशप या दिखावे में बर्बाद नहीं करना चाहिए। आज अपने ईगो से बचना चाहिए।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल की बात करें तो आज सिंह राशि की महिलाओं के आज आपके दांपत्य जीवन में एक ठहराव आएगा। आज शनि का प्रभाव आपको आज थोड़ा अनुशासनात्मक बना सकता है।  जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज  ईगो क्लैश का खतरा है।आज के दिन सिंगल रह रही महिलाओं को अट्रैक्शन उन पुरुषों की ओर होगा जो पद और प्रतिष्ठा में आपसे ऊपर हों या जो स्वभाव से बेहद गंभीर और कम बोलने वाले हों। आज के दिन किसी भी तरह के  कमिटमेंट से  बचना चाहिए।
उपाय: आज शाम को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं ।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर सिंह राशि की महिलाएं आज अपने काम के प्रति कर्मठ रहेंगी। नौकरी कर रही महिलाओं का दिमाग काम में लगा रहेगा। अगर आप ऑफिस में हैं, तो आज आप उन जटिल कामों को अपने दिमाग से निपटा लेंगे  । आज आपको अपने बॉस या सीनियर्स  के साथ बहुत ही डिप्लोमेटिक  रहना होगा। अगर उनसे मतभेद भी हो, तो उसे जाहिर न करें।  अगर कोई सरकारी काम या पेपर वर्क रुका हुआ है, तो आज उसे निपटाने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। बिजनेश कर रही महिलओं को आज  अपने कर्मचारियों के साथ थोड़ी सख्त हो सकती हैं, जो कि काम के लिए जरूरी भी है।
उपाय: आज सूर्य को जल चढ़ाते समय उसमें लाल मिर्च के कुछ दाने डालें।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से सिंह राशि की महिलाएं आज  संयम  का परिचय देंगी। सिंह राशि की महिलओं खर्च करना और शान-ओ-शौकत दिखाना पसंद है आज आपका मन कोई महंगी लग्जरी  चीज़ जैसे सोने के आभूषण या डिजाइनर कपडे खरीदने का कर सकता है, लेकिन अंत में आप उस पैसे को भविष्य के लिए बचाना या किसी  जमीन या म्यूच्यूअल फंड  में इन्वेस्ट करना सही समझेंगी। आज आपको अपने स्टेटस  को बनाए रखने के लिए कुछ अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं, उधार के लेन-देन से आज पूरी तरह बचें, क्योंकि आज दिया गया पैसा आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकता है  
उपाय: आज तांबे के सिक्के को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि की महिलाओं को आज अपनी हड्डियों के संतुलन पर ध्यान देना होगा। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, जो ऊर्जा का कारक है, लेकिन आज वह शनि ठंडक/धीमापन के घर में है। इसका मतलब है कि आप मानसिक रूप से तो मजबूत रहेंगी, लेकिन शारीरिक रूप से थोड़ी सुस्ती या जकड़न महसूस कर सकती हैं। आज लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से पीठ के निचले हिस्से  में दर्द हो सकता है। अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। आज भारी भोजन या बहुत अधिक तेल-मसाले से बचें, क्योंकि इससे घबराहट या एसिडिटी हो सकती है।
उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और भोजन में गुड़  का सेवन जरूर करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;