
Leo Horoscope Today, 26 January 2026: 26 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए भाग्यशाली दिन है। आज चंद्रमा आपके भाग्य स्थान में हैं, जो सबसे शुभ माना जाता है। आज आपके अंदर गजब का उत्साह देखने मिलेगा । छठें भाव में आपके राशि स्वामी सूर्य और उच्च के मंगल की युति शत्रुहंता योग बना रही है। इसका मतलब है कि आज आपके विरोधी या आपसे जलने वाले लोग आपके सामने सिर नहीं उठा पाएंगे। आज आप जो भी काम करेंगी, उसमें किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का प्रबल योग है।
प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन समझदारी का परिचय देना होगा । नवम भाव उच्च विचारों का है, इसलिए आज पार्टनर के साथ आपका तालमेल बहुत इंटेलेक्चुअल और आध्यात्मिक रहेगा। आप दोनों आज किसी लॉन्ग ड्राइव या मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं। विवाहित महिलाओं को आज ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी समारोह में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो विचारों में आपसे बहुत मेल खाता हो।
उपाय: आज भगवान शिव का अभिषेक करें।
कामकाज के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं का कॉन्फिडेंस देखने लायक होगा। भले ही आज छुट्टी हो, लेकिन छठें भाव में सूर्य-मंगल की युति बता रही है कि अगर आप किसी कॉम्पिटिशन, स्पोर्ट्स या सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, तो आज आपकी जीत पक्की है। आज आपको अपनी पिछली मेहनत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जो महिलाएं पॉलिटिक्स या प्रशासन में हैं, आज उनका दबदबा कायम रहेगा।
उपाय: आज किसी मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान करें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के भाग्यवर्धक है। 9वां भाव ईश्वरीय कृपा का होता है, इसलिए आज कम मेहनत में भी धन लाभ होने के योग हैं। आज आप धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य या ट्रेवल पर पैसा खर्च करेंगी, जिससे आपको आत्मसंतुष्टि मिलेगी। पिता या घर के किसी बुजुर्ग की सलाह से किया गया इन्वेस्टमेंट आज बहुत फायदेमंद साबित होगा। अगर कोई पुराना कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें पैसा खर्च हो सकता है लेकिन जीत आपकी होगी।
उपाय: आज तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उसमें रोली मिलाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को पैरों और जांघों का ध्यान रखना चाहिए। नववां भाव जांघों का होता है। आज ज्यादा देर खड़े रहने से पैरों में अकड़न आ सकती है। सूर्य-मंगल की युति शरीर में पित्त बढ़ा रही है, इसलिए आज बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना खाने से बचें, वरना एसिडिटी परेशान कर सकती है।
उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।