
Leo Horoscope Today, 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए भाग्य का है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है एक तो चंद्रमा भाग्य स्थान में है, और दूसरा आज रविवार है, जो आपके राशि स्वामी सूर्य का दिन है। आज आप की पॉजिटिव एनर्जी रहेंगी। आज आपका मन छोटी-मोटी बातों में नहीं, बल्कि बड़ी सोच और फ्यूचर प्लानिंग में लगेगा। आज आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग ही अट्रैक्शन होगा। धार्मिक कार्यों या किसी यात्रा के लिए आज का दिन बेहतरीन है।
प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं का ऐटिटूड डिग्निफ़िएड और रोमांटिक रहेगा। नवमं भाव उच्च विचारों का है, इसलिए आज आप पार्टनर के साथ फालतू की बातों के बजाय जीवन के गंभीर और गहरे मुद्दों पर बात करना पसंद करेंगी। विवाहित महिलाओं को आज पति का पूरा सम्मान और सहयोग मिलेगा। आज आप दोनों किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन वीडियो कॉल पर लंबी बात करने के लिए शुभ है।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाते समय ॐ घृणि सूर्याय नमःका जाप करें।
कामकाज के मामले में आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए विजनरी बनने का है। छुट्टी होने के बावजूद आज आपका दिमाग नए प्रोजेक्ट्स और एक्सपेंशन की प्लानिंग्स पर काम करेगा। जो महिलाएं टीचिंग, मेंटरशिप, या कंसल्टेंसी से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको अपने पिता या किसी गुरु समान व्यक्ति से करियर को लेकर कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर बहुत काम आएगी। आज आप अगले की तैयारी में भी व्यस्त रह सकती हैं।
उपाय: आज घर से निकलते समय माथे पर लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ कार्यों पर खर्च का है। आज आप धार्मिक अनुष्ठान, दान-पुण्य या किसी सामाजिक संस्था की मदद के लिए अपनी पूंजी लगाएंगे । 9वां भाव यात्रा का भी है, इसलिए आज ट्रेवल बुकिंग या आउटिंग पर धन खर्च हो सकता है। आज के दिन किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में सोना बनकर लौटेगा। भाग्य आज आपके साथ है, इसलिए अगर कोई पुरानी पेमेंट अटकी है, तो आज प्रयास करने पर मिल सकती है।
उपाय: आज किसी मंदिर में गेहूं या गुड़ का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को पैरों और जांघों का ध्यान रखना चाहिए। नवम भाव जांघों का होता है, इसलिए आज ज्यादा चलने-फिरने से मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। वैसे आपकी वाइटल एनर्जी आज बहुत अच्छी रहेगी, क्योंकि सूर्य देव की कृपा आप पर है। आज सुबह की धूप लेना आपकी हड्डियों और इम्युनिटी के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।