aaj ka singh rashifal 24 january

Aaj Ka Singh Rashifal 24 January 2026: नवम भाव का चंद्रमा चमकाएगा किस्मत, पिछले दिनों की टेंशन होगी खत्म; जानें सिंह राशि का दैनिक राशिफल

24 जनवरी 2026 को सिंह राशि की महिलाओं को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। नवम भाव में चंद्रमा के कारण किस्मत साथ देगी, जिससे धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पैरों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। यह दिन भाग्यशाली और शांत रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 07:30 IST

Leo Horoscope Today, 24 January 2026: 24 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए बड़ी राहत  लेकर आया है। आपको पिछले दो-तीन दिनों से जो मानसिक तनाव, डर या बेचैनी आपको परेशान कर रही थी , आज वह पूरी तरह गायब हो जाएगी। आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव भाग्य स्थान में आ गए हैं। आज आपको महसूस होगा कि किस्मत आपके साथ खड़ी है। आज आपका मन किसी धार्मिक काम, मंदिर जाने या किसी सत्संग में लगेगा। शनिवार का दिन है, इसलिए आज आप बहुत शांत रहेंगी।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन समझदारी और गहराई वाला रहेगा। नवमा  भाव धर्म और नैतिकता का होता है, इसलिए आज आप छिछोरी बातों के बजाय गंभीर मुद्दों पर बात करना पसंद करेंगी। विवाहित महिलाओं का आज पति के साथ किसी धार्मिक स्थल या लंबी ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो आज पार्टनर से मुलाकात या वीडियो कॉल पर लंबी बात हो सकती है।
उपाय: आज हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन भाग्यशाली है। आज के दिन ग्रहो के प्रभाव से कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने के योग हैं। अगर आप ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए कोशिश कर रही थीं, तो आज सीनियर्स का रुख आपके प्रति पॉजिटिव रहेगा। जो महिलाएं टीचिंग, लॉ , या कंसल्टेंसी से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार है। बिज़नेस में आज आपको अपने पिता या किसी गुरु की सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है।
उपाय: आज के दिन काम पर जाने से पहले किसी गरीब को पूरी-सब्जी या भोजन दान करें।

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं के लिए  आज का दिन शुभ खर्चों वाला है। आज आपका पैसा अच्छे कामों में लगेगा, आज आप  किसी की मदद करना, धार्मिक अनुष्ठान या परिवार के साथ यात्रा करने म ज्यादा खर्च करेंगे । नवे भाव लॉन्ग ट्रिप का है, इसलिए आज टिकट बुकिंग या ट्रेवल प्लानिंग पर धन खर्च हो सकता है। आज शेयर मार्किट या इन्वेस्टमेंट  में भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन शनिवार है इसलिए आज आप लालच न करें। रुका हुआ पैसा आज प्रयास करने पर मिल सकता है।
उपाय: आज चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को पैरों और जांघों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। नवमा  भाव जांघों का होता है। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्का और फ्रेश महसूस करेंगी। पिछले दिनों की बीमारी में आज सुधार देखने को मिलेगा। आज योग और मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;