Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
 aaj ka singh rashifal 23 january

Aaj Ka Singh Rashifal 23 January 2026: आज बसंत पंचमी के दिन आठवें भाव का चंद्रमा बढ़ा सकता है सिंह राशि की मुश्किलें, जानें आज का राशिफल

बसंत पंचमी के दिन सिंह राशि के लिए चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहा है, जिससे दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। आज बाहर से आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन अंदरूनी बेचैनी परेशान कर सकती है। अचानक बदलाव, खर्च या भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं। धैर्य और संयम से काम लेने पर दिन संभल सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 07:52 IST

Leo Horoscope Today, 23 January 2026: 23 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला है। आप बाहर से कॉन्फिडेंट दिखेंगी, लेकिन अंदर से थोड़ी घबराहट या अनजाना डर महसूस हो सकता है। चंद्रमा की अष्टम भाव में स्थिति अचानक बदलाव लाती है। आज का दिन आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने का इशारा कर रहा है। बसंत पंचमी की ऊर्जा के कारण आज आपका मन रहस्यमयी चीजों, ज्योतिष या आध्यात्म को जानने में ज्यादा लगेगा। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं का स्वभाव थोड़ा तेज़ रह सकता है। 8वां भाव वाणी में कड़वाहट ला सकता है, इसलिए आज पार्टनर से बात करते सोच-समझकर बात करें। विवाहित लोगों को आज ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी बात पर तनाव हो सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज पुरानी बातों  को न बोलें , वरना बात बहुत बढ़ जाएगी। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन प्रपोज करने के लिए सही नहीं है, थोड़ा इंतजार करें।
उपाय: आज मां सरस्वती को पीली मिठाई या लड्डू का भोग लगाएं।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन  चल्लेंजिंग है। आज ऑफिस में अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है या कोई बना हुआ काम अटक सकता है। आज आपके छुपे हुए विरोधी एक्टिव  हो सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। हालांकि, जो महिलाएं रिसर्च, डाटा एनालिसिस, मेडिकल या ओकल्ट साइंस से जुड़ी हैं, उनके लिए बसंत पंचमी का दिन बहुत ज्ञानवर्धक रहेगा। आज शॉर्टकट अपनाने से बचें।
उपाय: काम पर जाने से पहले जेब में गुड़ का एक छोटा टुकड़ा रखें।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को सतर्क रहना होगा। आज अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है जिसका आपने प्लान नहीं किया था जैसे गाड़ी की रिपेयरिंग या मेडिकल बिल। आज शेयर मार्किट या क्रिप्टो में पैसा लगाने से बचें, नुकसान हो सकता है। अष्टम भाव गुप्त धन का भी है, तो हो सकता है कोई पुराना फंसा हुआ इन्शुरन्स  या पॉलिसी का पैसा मिल जाए। आज किसी को उधार न दें।
उपाय: आज किसी मंदिर में या गरीब को चने की दाल दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को पेट और इन्फेक्शन का ध्यान रखना चाहिए। 8वां भाव पेट के निचले हिस्से और चोट-चपेट का होता है। आज बाहर का तला-भुना खाना पूरी तरह अवॉइड करें, फूड पॉइजनिंग हो सकती है। गाड़ी चलाते समय या सीढ़ियाँ चढ़ते समय सावधानी बरतें। आज पानी ज्यादा पिएं और मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए मेडिटेशन करें।
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उसमें थोड़ी हल्दी मिलाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;