Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
aaj ka singh rashifal 22 january

Aaj Ka Singh Rashifal 22 January 2026: आज सिंह राशि के लोगों की सेल्फ रिस्पेक्ट बढ़ेगी, आपकी जिद बिगाड़ सकती है रिश्ते; जानें आज का राशिफल

आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्मसम्मान और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप खुद को मजबूत महसूस करेंगी और कई मामलों में लीडरशिप की भूमिका निभाएंगी। आज समझदारी इसी में है कि अपनी बात रखें, लेकिन दूसरों की सुनना ना भूलें।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 07:50 IST

Leo Horoscope Today, 22 January 2026: 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस  और इनर  स्ट्रेंथ से भरा रहेगा। आज आप खुद को मजबूत महसूस करेंगी और कई मामलों में लीडरशिप की भूमिका अपने आप संभाल लेंगी। लेकिन यही सेल्फ कॉन्फिडेंस अगर ज़िद या ईगो में बदल गया, तो दिन बिगड़ते देर नहीं लगेगी। आज ग्रहों की स्थिति के हिसाब से  आपको अपनी बात कहनी है, लेकिन सामने वाले की बात सुननी भी उतनी ही जरूरी है। आज का दिन आपको यह समझने  की जरूरत  है  की हर काम में अपनी एनर्जी लगाने की जरुरत नहीं कुछ काम में शांत रहना की जरुरत है।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं का स्वभाव थोड़ा हावी रहने वाला है। आप चाहेंगी कि हर बात आपके हिसाब से चले, लेकिन पार्टनर इससे असहज महसूस कर सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज ईगो क्लैश का योग बन रहा है, खासकर पैसों या परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज सामने वाले की भावनाओं को हल्के में लेने से बचें। सिंगल महिलाओं के लिए आज अट्रैक्शन बढ़ेगा। कोई व्यक्ति आपकी पर्सनैलिटी से प्रभावित हो सकता ह।
उपाय: आज सुबह सूर्य को जल अर्पित करते समय उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएँ।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं का दिन मजबूत है। आज आपके अंदर लीडरशिप करने की क्षमता साफ नज़र आएगी। ऑफिस में लोग आपकी राय को महत्व देंगे, लेकिन ध्यान रखें आज हर जगह अपना दबदबा दिखाने की कोशिश न करें। नौकरी कर रही  महिलाओं को आज कोई नई ज़िम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान बनेगी। लेकिन लापरवाही या जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। बिजनेस कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन ठीक है, खासकर पब्लिक डीलिंग, मैनेजमेंट और सेल्स से जुड़े कामों में। पुराने क्लाइंट से लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय: आज कार्यस्थल पर जाने से पहले अपने दाहिने हाथ में थोड़ा सा केसर लगाएँ।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज सिंह राशि की महिलाओं को संतुलन बनाकर चलना होगा। आज आपकी इनकम सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ सकता है। आज दिखावे या स्टेटस के चक्कर में पैसा खर्च करने का मन बनेगा, जिससे बाद में पछतावा हो सकता है। आज कोई महिला घर, बच्चों या खुद पर ज़रूरत से ज़्यादा खर्च कर सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन ठीक है, लेकिन सिर्फ उन्हीं चीज़ों में जिनकी पूरी जानकारी हो। उधार देना या लेना आज दोनों से बचना बेहतर रहेगा।
उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को दिल, ब्लड प्रेशर और थकान से जुड़ी समस्या पर ध्यान देना चाहिए। आज आप शारीरिक रूप से तो एक्टिव रहेंगी, लेकिन अंदर से थकान महसूस हो सकती है। आज आपको गुस्सा, चिड़चिड़ापन या बेचैनी आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। बहुत ज्यादा मसालेदार या तला-भुना खाना आज नुकसानदायक रहेगा। थोड़ी देर आराम और खुद के लिए समय निकालना जरूरी है।
उपाय: आज दिन में एक बार गहरी सांस लेकर 7 बार ॐ सूर्याय नमः का जप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;