
Leo Horoscope Today, 21 March 2026: 21 मार्च 2026, शनिवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज चंद्रमा आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौवां चंद्रमा भाग्य में वृद्धि, धार्मिक रुचि और लंबी दूरी की यात्राओं का कारक होता है। आज आप स्वयं को अधिक उत्साही और आध्यात्मिक रूप से मजबूत महसूस करेंगी। आज के दिन भाग्य आपके साथ है, इसलिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने का यह सबसे सही समय है। आपकी निर्णय लेने की शक्ति और आत्मविश्वास आज आपको समाज में एक अलग पहचान दिलाएगा। आज का दिन आपके लिए काफी सुखद और उपलब्धियों भरा रहेगा।

प्रेम राशिफल की बात करें तो आज के दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में गहराई और विश्वास बढ़ने वाला दिन है। रिलेशनशिप में आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा या लॉन्ग ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है। आपको आज अहंकार और पुरानी कड़वी बातों को दोहराने से बचना चाहिए । रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है, आज आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। किसी पुराने गुरु या मार्गदर्शक के माध्यम से अचानक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन आकर्षण से भरा रहेगा। आज के दिन किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन के माध्यम से ही आपके जीवन में आज कोई विशेष व्यक्ति आ सकता है।
उपाय - आज के दिन आपको केसर का तिलक लगाना चाहिए।
करियर की बात करें तो आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए नौवां चंद्रमा काफी उन्नतिदायक फल देने वाला है। पिछले कई दिनों से अटका हुआ कोई प्रमोशन या विदेश से जुड़ा कार्य आज आपके फेवर में हो सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी योग्यता साबित करने का है आपके सीनियर्स का आपको भरपूर समर्थन मिलेगा। आपको आज अपनी दूरगामी सोच और नए आइडियाज पर फोकस करना चाहिए क्योंकि कोई बड़ा अवसर आज आपको मिल सकता है।
उपाय - आज के दिन अपने पास एक कपूर का टुकड़ा रखे।
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन समृद्धि वाला रहने वाला है। आज आपकी आय के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी के संकेत हैं, इसलिए भविष्य के लिए अच्छा इन्वेस्ट करने की प्लानिंग बनाएं। पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और किसी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा वह लंबे समय के लिए फंस सकता है।
उपाय - आज के दिन अपने वॉलेट में एक छोटा सा पीला रेशमी कपड़ा रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। लेकिन काम की भागदौड़ और यात्रा के कारण जांघों या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। आज आपको किसी भी तरह के मानसिक तनाव और व्यर्थ की चिंताओं से खुद को बचाना चाहिए। आज के दिन फलों और पौष्टिक आहार का अधिक सेवन करना चाहिए। बाहर के खुले खाने और अधिक मीठी चीजों से परहेज करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य नमस्कार करना आपकी शारीरिक शक्ति को और भी बढ़ाएगा।
उपाय - आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या सुनें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।