
Leo Horoscope Today, 21 January 2026: 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए कॉन्फिडेंस से भरा हुआ है, यही कॉन्फिडेंस अगर बैलेंस से बाहर गया तो विवाद का कारण भी बन सकता है। आज चंद्रमा की स्थिति आपके मन को लीडरशिप की भावना दे रही है। आप चाहेंगी कि लोग आपकी बात सुनें, आपकी राय को महत्व दें और आपके फैसलों को मानें। कामकाज और सामाजिक जीवन में यह एनर्जी आपको आगे बढ़ा सकती है, आज का दिन आपकी लीडरशिप आपकी हर जगह काम नहीं आएगी। आज कुछ मामलों में आपको पीछे होना ही सही रहेगा
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपने व्यवहार पर खास ध्यान देना होगा। आप अपने पार्टनर से पूरी ईमानदारी और स्पष्टता चाहेंगी, लेकिन आपकी टोन या शब्द आज उन्हें कठोर लग सकते हैं। विवाहित महिलाओं के लिए आज पति के साथ किसी पुराने मामलों पर फिर से बहस हो सकती है, खासकर पैसों या पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर। आपका ईगो आज रिश्ते में दूरी ला सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज अट्रैक्शन बढ़ेगा, कोई व्यक्ति आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी कमिटमेंट करना ठीक नहीं रहेगा।
उपाय: आज सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ॐ सूर्याय नमः का 11 बार जाप करें।
करियर के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन मजबूत है। वर्कप्लेस पर आपकी पकड़ बनी रहेगी और लोग आपके डिसीजन को सीरियसली लेंगे । जो महिलाएं मैनेजमेंट, प्रशासन, टीचिंग या पब्लिक डीलिंग से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन खास उपलब्धि दिला सकता है। आज किसी जूनियर या कलीग पर हावी होने की कोशिश न करें, वरनादिक्कत खड़ी हो सकता है। बिज़नेस कर रही महिलाओं को आज कोई नया आइडिया या ऑफर मिल सकता है, लेकिन उस पर तुरंत पैसा इन्वेस्ट करने से पहले पूरी इन्क्वायरी ज़रूरी है।
उपाय: काम शुरू करने से पहले लाल फूल माता लक्ष्मी या किसी देवी को अर्पित करें।

आर्थिक रूप से आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए बैलेंस ला है। इनकम के सोर्स स्थिर रहेंगे, आज खर्च भी साथ-साथ चलते रहेंगे। आज आप अपनी लाइफस्टाइल पर पैसा खर्च करने के मूड में रह सकती हैं, विशेष रूप से कपड़े, ज्वेलरी या किसी सुविधा से जुड़ी चीज़। इन्वेस्ट से जुड़े मामलों में आज कोई सलाह आपको फायदेमंद लग सकती है, लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आज पुराने इन्वेस्टमेंट की रिव्यु करने का अच्छा समय है।
उपाय: आज शाम को किसी जरूरतमंद को गुड़ या लाल मसूर का दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को हृदय, ब्लड प्रेशर और पीठ से जुड़े हिस्से का ध्यान रखना होगा। मानसिक दबाव के कारण थकावट या बेचैनी महसूस हो सकती है। अधिक गुस्सा या उत्तेजना आज शरीर पर सीधा असर डाल सकती है। कैफीन और बहुत मसालेदार भोजन से दूरी रखें। थोड़ी देर खुली हवा में टहलना और गहरी सांस लेना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।