
Leo Horoscope Today, 21 February 2026: 21 फरवरी 2026, शनिवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए गहरी सोच और सावधानी का दिन है। आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहा है। आज शनिवार है और चंद्रमा व्यापार व बुद्धि के देवता बुध के रेवती नक्षत्र में है। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जल्दबाजी करने या किसी बात का ढिंढोरा पीटने का नहीं है। आज शनि देव आपसे बहुत शांति से काम करवाएंगे और बुध आपके दिमाग को इतना तेज कर देंगे कि आप किसी भी बात की जड़ तक आसानी से पहुंच जाएंगी।
प्रेम और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन ससुराल से तालमेल और बिना बोले समझने का है। आठवां भाव ससुराल पक्ष का भी होता है। आज आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके ससुराल की किसी पुरानी उलझन या गलतफहमी को बहुत ही शांति से सुलझा लेंगी। पति के साथ आज फालतू की बहस न करें, बल्कि उनकी उलझनों को समझें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज किसी भी अनजान इंसान पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए प्यार के मामले में आज अपना दिमाग ज्यादा चलाएं और दिल को थोड़ा काबू में रखें।
उपाय: आज के दिन शाम के समय चींटियों को भुना हुआ आटा और पिसी हुई चीनी मिलाकर डालें।
कामकाज और नौकरी के मामले में आज का दिन रिसर्च और बैकहैंड वर्क्स का है। आठवां भाव उन कामों का होता है जो बैकहैंड किए जाते हैं। जो महिलाएं टैक्स, इंश्योरेंस, मेडिकल, विज्ञान, डेटा एनालिसिस या ज्योतिष से जुड़ा काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन छप्पर फाड़ सफलता का है। आज ऑफिस में अपने आइडिया या अपनी प्लानिंग किसी को भी न बताएं। अपनी टेबल पर चुपचाप काम करें, आपकी यही खामोशी और आपका तेज दिमाग आज आपको विरोधियों से बहुत आगे निकाल देगा।
उपाय: अपने ऑफिस की दराज या अपने काम वाले बैग में एक छोटा सा कच्चा कोयला काले कपड़े में लपेटकर रख दें।

आर्थिक मामले पर सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन दिखावे में खर्च का है। आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का फल आपको आर्थिक रूप में मिलेगा। रुका हुआ पैसा या कोई पुराना पेमेंट आज प्राप्त हो सकता है। सिंह राशि की महिलाओं को रॉयल लाइफस्टाइल पसंद होती है। आज आप अपनी इमेज या स्टेटस को मेंटेन करने के लिए कपड़ों, जेवेलरी या ब्रांडेड चीजों पर खर्च कर सकती हैं। आज बजट का ध्यान रखना भी समझदारी होगी।आज गोल्ड , सरकारी बॉन्ड्स या म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करना आपके भविष्य के लिए सुरक्षित और लाभकारी रहेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद को गेहूँ या तांबे का बर्तन दान करें।
सेहत के लिहाज से आज आपको अपने पेट के निचले हिस्से, प्रजनन अंगों', नसों और पाचन का खास ध्यान रखना होगा। आठवां भाव शरीर के निचले और गुप्त हिस्सों का होता है और बुध का असर नसों पर पड़ता है। आज बाहर का तीखा, ज्यादा मसालेदार या खुला हुआ खाना खाने से पूरी तरह बचें, वरना फूड पॉइजनिंग या पेट में भयंकर गैस बन सकती है। आज शरीर में थोड़ी सुस्ती या दिमागी उलझन भी महसूस होगी। कोई पुरानी बीमारी अगर चल रही है, तो आज उसमें किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।
उपाय: आज नहाने के बाद और रात को सोने से पहले अपनी नाभि पर दो बूंद सरसों का तेल जरूर लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।