Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:42 AM IST
aaj ka singh rashifal 19 january

Aaj Ka Singh Rashifal 19 January 2026: आज सिंह राशि के लोगों को संघर्ष के बाद मिलेगी सफलता, विरोधियों से सावधान रहने की है जरूरत

आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण रहेगा। छठे भाव में चंद्रमा की स्थिति विरोधियों और मानसिक थकान का संकेत दे रही है। संघर्ष और मेहनत के बाद आज सफलता हासिल होने की संभावना मजबूत है। रिश्तों, करियर और स्वास्थ्य में सतर्कता और धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 07:56 IST

Leo Horoscope Today, 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए काफी व्यस्त और थोड़ी चुनौती भरा रह सकता है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से छठा भाव रोग, शत्रु और ऋण का भाव है। यह स्थिति बताती है कि आज आपको अपने काम बनवाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप में गजब का जुझारूपन रहेगा, लेकिन छोटे-मोटे विवाद या ऑफिस की पॉलिटिक्स आपको मानसिक रूप से थका सकती है। आज आपका कॉन्फिडेंस  ही आपकी सबसे जीत है। किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचे।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन थोड़ा नाजुक है। छठे भाव का चंद्रमा रिश्तों में बेवजह की तकरार या गलतफहमी पैदा कर सकता है। सिंह राशि का ईगो  आज आपके रिश्ते के बीच आ सकता है। जो महिलाएं विवाहित हैं, उन्हें ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पार्टनर की कोई आलोचना आज आपको चुभ सकती है। आज बेहतर होगा कि आप पुरानी बातों को न उखाड़ें और वाणी में मिठास बनाए रखें।
उपाय - आज तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले  आज सिंह राशि की महिलाओं को  सतर्कता और परिश्रम के मंत्र पर चलना होगा। आज वर्कप्लेस  में आपके  कॉम्पिटिटर एक्टिव  हो सकते हैं जो आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अपनी मेहनत से आप उन पर भारी पड़ेंगी। आज आपको आलस्य त्यागना होगा, पेंडिंग काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं या किसी लीगल मामले में फंसी हैं, तो आज का दिन आपके पक्ष में परिणाम ला सकता है।
उपाय - आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या कम से कम गायत्री मंत्र का 21 बार जाप करें।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओ का  हाथ थोड़ा तंग रह सकता है। आज आय से अधिक व्यय के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि कोई पुराना कर्ज या किश्त  आज आपके बजट को बिगाड़ दे। आज किसी को पैसा उधार देने की गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि वह पैसा डूब सकता है। मेडिकल या सेहत से जुड़ी चीजों पर भी धन खर्च होने की संभावना है। आज शौकिया खरीदारी करने से बचें और सिर्फ ज़रूरी चीज़ों पर ही ध्यान दें।
उपाय - आज किसी लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। छठा भाव रोगों का भी होता है, इसलिए आज एसिडिटी, पेट में जलन या नेत्र विका परेशान कर सकते हैं। काम के तनाव के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है। आज ज्यादा मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें और पर्याप्त पानी पिएं। अपनी आँखों को आराम देना आज ज़रूरी है।
उपाय - आज माथे पर लाल चंदन या रोली का तिलक लगाकर ही घर से निकलें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;