
Leo Horoscope Today, 18 January 2026: 18 जनवरी 2026, आज माघ मास की पवित्र मौनी अमावस्या है। यह दिन केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों मकर राशि में एक साथ रहेंगे। सिंह राशि के जातकों, विशेषकर महिलाओं के लिए यह दिन आत्ममंथन, धैर्य और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का है। चूँकि आपके राशि स्वामी सूर्य आज अमावस्या योग बना रहे हैं, इसलिए आपको अपनी विल पावर और इगो के बीच बैलेंस बनाना होगा।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज के दिन रिश्तों में थोड़ी सेंसिटिविटी रहेगी । मौनी अमावस्या पर चंद्रमा कमजोर होता है और सूर्य प्रबल स्थिति में होता है। ऐसे में, आज आपके निजी संबंधों में ईगो क्लैश या अहं के टकराव की संभावना बन सकती है।विवाहित महिलाएं को आज अपने जीवनसाथी की बातों को केवल सुनने नहीं, बल्कि समझने की कोशिश करनी होगी। हो सकता है कि साथी का कोई व्यवहार आपको पसंद न आए,यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आज पार्टनर पर अपनी मर्जी थोपने से बचें। लव लाइफ में ट्रांसपेरेंसी रखें आज कड़वे शब्द बोलने से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीले फूल अर्पित करें।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज कार्यक्षेत्र में मिले-जुले परिणाम वाला दिन रहेगा। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद, अगर आप वर्क-फ्रॉम-होम या किसी आवश्यक सेवा से जुड़ी हैं, तो आज काम का दबाव अधिक महसूस हो सकता है। नौकरी कर रही महिलाये के कार्यस्थल पर कोई विरोधी एक्टिव हो सकता है। अगर आप बिज़नेस वुमन हैं, तो आज किसी भी बड़े एग्रीमेंट या पार्टनरशिप पर सिग्नेचर करने से पहले दो बार सोचें। आज के दिन नई शुरुआत करने के बजाय, पुराने पेंडिंग कार्यों को निपटाने पर फोकस करें। जो महिलाएं सरकारी क्षेत्र या राजनीति से जुड़ी हैं, उन्हें आज अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा।
उपाय: तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आर्थिक दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं को आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज खर्चे आपकी आमदनी से अधिक हो सकते हैं। आज घर की साज-सज्जा या बच्चों की किसी जिद को पूरा करने में अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। दिखावे के चक्कर में शॉपिंग करने से बचें, नहीं तो महीने के अंत में बजट गड़बड़ा सकता है। आज किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट या रिस्क भरे कार्यों में पैसा बिल्कुल न लगाएं। आज किया गया इन्वेस्ट लंबे समय तक फंसा रह सकता है। यदि किसी ने आपसे पैसा उधार लिया है, तो आज उसके वापस आने की उम्मीद कम है। साथ ही, आज किसी को उधार देने से भी बचें।
उपाय: आज के दिन चींटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाए।
सिंह राशि की महिलाओं को आज अपनी सेहत, विशेषकर अपनी एनर्जी लेवल पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राशि स्वामी सूर्य के मकर राशि में होने और अमावस्या के प्रभाव के कारण आप थोड़ी सुस्ती या थकान महसूस कर सकती हैं। आज हड्डियों में दर्द, आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। जिन्हें माइग्रेन या बीपी की समस्या है, उन्हें आज धूप में ज्यादा निकलने से बचना चाहिए और समय पर दवा लेनी चाहिए। मन में बिना किसी कारण के डर या एंग्जायटी रह सकती है। आज के दिन भारी, मसालेदार और बासी भोजन से पूरी तरह परहेज करें। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। मौसमी फलों का सेवन आपके लिए अमृत समान रहेगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या कम से कम गायत्री मंत्र की एक माला जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।