Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
aaj ka singh rashifal 17 january

Aaj Ka Singh Rashifal 17 January 2026: मासिक शिवरात्रि पर बन रहा है शत्रुहंता योग, सिंह राशि के लोग सेहत का रखें ध्यान

आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन विजय और संघर्ष दोनों लेकर आया है। मासिक शिवरात्रि पर ग्रहों की युति शत्रुहंता योग बना रही है। किसी कोर्ट-कचहरी या प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं। लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 08:05 IST

Leo Horoscope Today, 17 January 2026: 17 जनवरी 2026, शनिवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए विजय और संघर्ष से  मिला-जुला है। पंचांग के अनुसार, आज मासिक शिवरात्रि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज धनु राशि  में है, जो बुद्धि और विवेक को बल दे रहा है। आज  मकर राशि  में चार ग्रह सूर्य, उच्च के मंगल, बुध और शुक्र एक साथ बैठे हैं। 6ठे भाव में ग्रहों की युति शत्रुहंता योग बना रही है। आज कोर्ट-कचहरी या किसी कॉम्पिटिशन  में आपकी जीत पक्की है।  6ठा भाव रोग का भी है, इसलिए आज अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए इमोशंस का रहेगा। आज  चंद्रमा लव लाइफ  के लिए काफी शुभ फलदायक है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत रोमांटिक और खुशमिजाज रहेंगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। लेकिन, विवाहित महिलाओं को सतर्क रहना होगा क्योंकि 6ठे भाव में शुक्र और मंगल की युति कभी-कभी ईगो या पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करवा सकती है। आज अपने पार्टनर की सेहत का भी ध्यान रखें। उसिंगल्स के लिए दिन अच्छा है।
उपाय : आज शाम को शिव-पार्वती की आरती करें और मखाने की खीर का भोग लगाएं।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है आज उच्च के मंगल और सूर्य की स्थिति आपको हर जगह सफलता दिलाएंगे।  अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं या किसी इंटरव्यू में जा रही हैं, तो आज के दिन  सफलता निश्चित है। आपके काम करने की स्पीड अच्छी रहेगी , आपके काम से आज सभी लोग प्रसन्न  रहेंगे । आज ऑफिस की पॉलिटिक्स आप ध्यान न देवें।  
उपाय: आज शनि देव को काला तिल चढ़ाएं।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन  सिंह राशि की महिलाओं के लिए कर्ज मुक्ति का है। 6ठे भाव के ग्रह की स्थिति के अनुसार आज आप अपना पुराना उधार चुकाने में सफल  होंगी। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। 5वां चंद्रमा शेयर मार्किट या किसी स्कीम से अचानक लाभ का संकेत दे रहा है।  6ठे भाव में ग्रहों की युति मेडिकल खर्च या घर के पालतू जानवरों पर खर्च भी करवा सकती है। आज सोच-समझकर ही खर्च करें।
उपाय: आज  किसी सफाई कर्मचारी को कुछ पैसे या काली दाल दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा। 6ठे भाव में सूर्य और मंगल शरीर में पित्त  बढ़ा रहे हैं। इससे बुखार, एसिडिटी, स्किन में जलन या आंखों की समस्या हो सकती है। आज वाहन चलाते समय या किचन में काम करते समय चोट लगने का डर है, इसलिए  आज जल्दबाजी बिल्कुल न करें। 5वां चंद्रमा पेट से जुड़ी समस्याएं भी दे सकता है।
उपाय: आज तांबे के लोटे में पानी, लाल चंदन और गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;