Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:04 PM IST
 aaj ka singh rashifal 15 january

Aaj Ka Singh Rashifal 15 January 2026: पंचम भाव में चंद्रमा सिंह राशि की महिलाओं को दिलाएगा तरक्की और आत्मविश्वास, जानें आज का राशिफल

आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और प्रगति से भरा रहेगा। पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर आपकी बुद्धि, प्रेम और रचनात्मकता को नई दिशा देगा। बीते दिनों की पारिवारिक चिंताओं से राहत मिलेगी। आज आप हर समस्या का समाधान समझदारी से निकालने में सफल रहेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 07:49 IST

Leo Horoscope Today, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ है।  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गया है। 5वां भाव संतान, शिक्षा, प्रेम और बुद्धि का होता है। पिछले दो दिनों से जो आप घर-परिवार की चिंताओं में उलझी हुई थीं, आज उससे बाहर निकलेंगी। आज आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा और आप किसी भी समस्या हल निकाल लेंगी। आपकी राशि के स्वामी सूर्य पहले से ही 6ठे भाव में मजबूत होकर बैठे हैं, जो आपको आपके शत्रुओ से बचाएगा  आज आपका  आत्मविश्वास  बढ़ेगा।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए रोमांचक रहने वाला  है। 5वां भाव लव लाइफ का होता है। आज सिंह राशि की महिलाओं की लव लाइफ में  जान आ जाएगी। अगर पार्टनर से कोई मनमुटाव था, तो आज वह दूर हो जाएगा और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे। विवाहित महिलाओं का पूरा ध्यान आज अपने बच्चों पर रहेग।  सिंगल्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।
उपाय: आज केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज सिंह राशि की महिला को क्रिएटिव और लीडर दोनों का रोले प्ले करना होगा । 5वां घर नई सोच का है। आज ऑफिस में आपके आइडियाज की बॉस और  कलीग तारीफ करेंगे। अगर आप एजुकेशन , मीडिया या कला के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। सूर्य आज आपको गुप्त शत्रुओ से निपटने की शक्ति देगा  इसलिए आज कोई भी कॉम्पिटिटर आपके सामने टिक नहीं पाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
उपाय: आज अपने पास पीला या केसरिया रंग का रुमाल रखे।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज के  दिन सिंह राशि की महिलाओं को अचानक लाभ हो सकता  है। 5वां भाव शेयर मार्केट, स्पेकुलेशन का भी माना जाता है। अगर आप शेयर बाजार में समझदारी से इन्वेस्ट  करती हैं, तो आज लाभ होने के प्रबल योग हैं। आज आपकी बुद्धि आपको सही जगह पैसा लगाने में मदद करेगी। 6ठे भाव का सूर्य पुराने फंसे हुए पैसे या कर्ज की वसूली में भी मदद कर सकता है। आज आप अपने बच्चों की शिक्षा या हॉबी पर पैसा खुशी-खुशी खर्च करेंगी।
उपाय: आज किसी ब्राह्मण को तिल और गुड़ का दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपने पेट का ध्यान रखना होगा। 5वां भाव पेट का कारक है और सूर्य 6ठे भाव में है जिसके प्रभाव से  आज आपको एसिडिटी  या पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। आज ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें और पानी खूब पिएं। मानसिक रूप से आज आप बहुत प्रसन्न और फ्रेश महसूस करेंगी, जिससे चेहरे पर एक अलग ही ग्लो ग्लो  रहेगा।
उपाय: आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;