
Leo Horoscope Today, 13 January 2026: 13 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए पावर और अथॉरिटी का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन हनुमान जी का है और आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं। ज्योतिष में सूर्य और मंगल पक्के दोस्त हैं। इसका मतलब है कि आज आपके अंदर एनर्जी और जोश की कोई कमी नहीं होगी। आज आप जहां भी जाएंगी, अपनी अलग पहचान बनाएंगी। रुके हुए काम निपटाने के लिए आज का दिन बेस्ट है। आज आपका एटीट्यूड आपको भारी पड़ सकता है। ओवर-कॉन्फिडेंस से आज आपको बचना होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं को थोड़ा नरम दिल रखना होगा। सूर्य और मंगल का असर आपको गुस्सा बना सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति पर हुक्म चलाने से बचना चाहिए। अगर आप अपनी बात मनवाने की जिद करेंगी, तो बेवजह की बहस होगी। लव लाइफ में, आज आपका पार्टनर आपकी पर्सनालिटी से इम्प्रेस तो होगा, लेकिन अगर आपने ज्यादा नखरे दिखाए, तो बात बिगड़ सकती है। सिंगल महिलाओं को आज कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आपकी तरह ही दमदार पर्सनालिटी वाला हो।
उपाय: आज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और जल में थोड़ा सा कुमकुम मिलाएं।
करियर के मामले पर आज आप लीड करेंगी। सिंह राशि की महिलाएं बचपन से ही लीडर होती हैं और आज मंगलवार को यह गुण देखने मिलेगा । अगर आप टीम लीडर या बॉस हैं, तो आज आपकी टीम आपकी बात मानेगी। सरकारी नौकरी या मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार है। आज आप कठिन से कठिन काम को भी चुटकियों में सुलझा लेंगी। लेकिन ऑफिस में अपने कलीग्स के साथ बहस करने से बचें। आज अपनी तारीफ स्वयं करने से बचे बिजनेस में आज कोई बड़ा फैसला लेने का दिन है, जो भविष्य में फायदा देगा।
उपाय: आज किसी गरीब को गेहूं दान करें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अधिक खर्च वाला हो सकता है। सिंह राशि वाली महिलाओं को रॉयल लाइफ जीना पसंद है। आज आप अपने स्टेटस को मेंटेन करने के लिए कपड़ों, जूतों या किसी पार्टी पर मोटा खर्चा कर सकती हैं। पैसा आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। आज इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है, खासकर अगर आप गोल्ड या प्रॉपर्टी में पैसा लगाना चाहती हैं। आज किसी दोस्त की मदद करने के लिए आपका बजट बिगड़ सकता है । उधारी लेने से आज बचें।
उपाय: आज हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और सिर का ध्यान रखना होगा। सूर्य और मंगल दोनों गर्म ग्रह हैं, इसलिए शरीर में पित्त बढ़ सकती है। आज सिरदर्द, माइग्रेन या आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। ज्यादा धूप में निकलने से बचें। अगर आपको बीपी की समस्या है, तो आज गुस्सा बिल्कुल न करें। आज अपनी डाइट में ठंडी चीजें जैसे छाछ, नारियल पानी या फल शामिल करें।
उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।