Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:21 PM IST
aaj ka singh rashifal 12 january

Aaj Ka Singh Rashifal 12 January 2026: सूर्य और चंद्रमा की मित्रता से सिंह राशि की महिलाओं का दिन रहेगा ऊर्जावान, कार्यक्षेत्र में दिखेगी आपकी क्षमता

सूर्य और चंद्रमा की मित्रता से आपका आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन मजबूत रहेगा। आज ऑफिस और घर के कार्यों में आपकी क्षमता और लीडरशिप स्किल्स लोगों को प्रभावित करेंगी। साथ ही, प्रेम, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य के मामले में भी आज के दिन के लिए विशेष संकेत हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 07:45 IST

Leo Horoscope Today, 12 January 2026: 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए सम्मान, सफलता और संतुलन का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन चंद्रमा को समर्पित है, जबकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्रमा  के बीच घनिष्ठ मित्रता है। यह संयोग आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप अपने सेल्फ-कॉन्फिडेंस  और इमोशंस  के बीच एक बेहतरीन संतुलन महसूस करेंगी। सप्ताह के पहले दिन आप ऑफिस या घर के कार्यों में पूरे जोश के साथ जुड़ेंगी। आपकी लीडरशिप  स्किल्स आज लोगों को प्रभावित करेगी।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपने इमोशन्स को महत्व देना होगा। चंद्रमा की उपस्थिति आपके स्वभाव में थोड़ी नरमी लाएगी। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप घर के फैसलों में अपने पति की राय भी लें। अपनी बात मनवाने की जिद रिश्तों में खटास ला सकती है। लव लाइफ में, आज आप अपने पार्टनर से वफादारी और सम्मान की उम्मीद रखेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज कार्यक्षेत्र में या किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपके पर्सनालिटी से बहुत प्रभावित होगा।
उपाय: आज शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं, इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर सोमवार का दिन आपके लिए सामान्य  रहेगा। सिंह राशि की महिलाएं डर होती हैं और आज आप अपनी टीम या प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से हैंडल करेंगी। अगर आप सरकारी नौकरी, प्रशासन या राजनीति से जुड़ी हैं, तो आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपके सीनियर्स  आपके काम की तारीफ करेंगे। चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए दोपहर के समय किसी छोटी सी असफलता से निराश न हों। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज कोई बड़ी डील फाइनल करते समय डाक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
उपाय: घर से निकलते समय गुड़ खाकर और थोड़ा पानी पीकर निकले।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन खर्चीला लेकिन संतोषजनक रहेगा। सिंह राशि की महिलाओं को रॉयल लाइफ  जीना पसंद है। आज आप अपने स्टेटस को मेंटेन करने के लिए कपड़ों, ज्वैलरी या घर की डेकोरेशन पर खर्च कर सकती हैं। यह खर्च आपको खुशी देगा, लेकिन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल संभलकर करें। इन्वेस्टमेंट  के मामले में आज का दिन गोल्ड  या सरकारी बॉन्ड्स में इन्वेस्ट  के लिए अच्छा है। आज किसी फ्रेंड की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, जिससे आपको  खुशी मिलेगी।
उपाय: आज किसी मंदिर में या जरूरतमंद को गेहूं और गुड़ का दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपनी आँखों और पीठ का ध्यान रखना होगा। सूर्य का प्रभाव आँखों पर और चंद्रमा का प्रभाव शरीर के तरल पदार्थों पर होता है। आज काम के तनाव के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।अगर आपको  ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज नमक का सेवन कम करें और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। मॉर्निंग वाक  आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी।
उपाय: आज सूर्य देव को अर्घ्य दें और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें, साथ ही शिव जी को जल चढ़ाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;