
Leo Horoscope Today, 9 March 2026 : सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बाहरी दुनिया की भागदौड़ से अधिक अपने घर-परिवार और अपनी आंतरिक शांति पर ध्यान देने का है। 9 मार्च, सोमवार को चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव यानी घर, सुख, माता, अचल संपत्ति और हृदय के घर में अपनी नीच राशि में गोचर कर रहे हैं। नीच राशि का चंद्रमा आज आपके मन को घर के किसी पुराने विषय या माता के स्वास्थ्य को लेकर अत्यंत संवेदनशील और चिंतित कर सकता है। आज किसी भी पारिवारिक मामले में धैर्य न खोएं।
दांपत्य जीवन और पारिवारिक रिश्तों के मामले में आज का दिन घर के माहौल को शांत और सकारात्मक बनाए रखने का है। चतुर्थ भाव का नीच चंद्रमा घर में बिना कारण की वैचारिक उलझन या मानसिक भारीपन ला सकता है। आज अपने जीवनसाथी के साथ संवाद में पूर्ण मधुरता रखें और किसी भी पुरानी पारिवारिक बात को कुरेदने से बचें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनका मन आज एकांत में रहने या अपने बचपन की यादों में अधिक रमा रहेगा।
उपाय: आज किसी वृद्धा को आदरपूर्वक सफेद सूती वस्त्र और थोड़े से बताशे सप्रेम भेंट करें और उनके चरण स्पर्श करें।
कामकाज के मामले पर आज आपकी सफलता आपके मन की एकाग्रता पर निर्भर करेगी। चतुर्थ भाव आपके करियर की नींव का भी होता है। आज कार्यस्थल पर किसी कलीग्स की बात को मन पर न लगाएं और न ही ऑफिस का मानसिक तनाव अपने घर लेकर आएं। यदि आप वर्क फ्रॉम होम , शिक्षा, या रियल एस्टेट के क्षेत्र से जुड़ी हैं, तो आज का दिन किसी भी नएकॉन्ट्रैक्ट पर साइन करते समय अत्यधिक भावुकता से बचने का है।
उपाय: आज अपनी डेस्क पर एक छोटा सफेद शंख लाल या सफेद रेशमी कपड़े पर स्थापित करें और कार्य आरंभ करने से पूर्व उसे स्पर्श करें।

पैसों के मामले में आज का दिन अपनी प्रॉपर्टी और व्हीकल से जुड़े मामलों में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेने का है। चतुर्थ भाव अचल संपत्ति का है और भावुक चंद्रमा आपको घर की सज्जा या किसी घरेलू आवश्यकता पर अचानक बड़ा धन खर्च करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आज संपत्ति या जमीन से जुड़े किसी भी विवाद में अत्यधिक भावुक होकर कोई आर्थिक निर्णय न लें। अपनी सेविंग्स को बचा कर रखे।
उपाय: आज किसी बरगद के वृक्ष की जड़ में मीठा कच्चा दूध अर्पित करें और वहां की थोड़ी सी गीली मिट्टी लाकर अपने घर के मंदिर या तिजोरी में रख लें।
सेहत के मामले में आज आपको अपनी छाती ,हृदय, कफ और माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। चतुर्थ भाव सीधे तौर पर छाती और हृदय का होता है, और नीच का चंद्रमा मानसिक चिंता के कारण एंग्जायटी , ब्लड प्रेसर में उतार-चढ़ाव या सीने में कफ की जकड़न उत्पन्न कर सकता है। आज ठंडी तासीर वाले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें और मन को शांत रखने के लिए मैडिटेशन का सहारा लें।
उपाय: आज के दिन शिव मंदिर में शिव जी को भांग अर्पित करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।