
Leo Horoscope Today, 6 January 2026: सिंह राशि के लिए 6 जनवरी 2026 भावनात्मक नहीं, बल्कि अहं और आत्मसम्मान का दिन है। आज संकष्टी चतुर्थी और तिल चतुर्थी है, ऊपर से चंद्रमा के प्रभाव से सिंह राशि की महिलाओं और आज ये लगेगा की आज सब कुछ करने के बाद भी आपकी तारीफ नहीं हो रही इसी कारण से आज आप अपने आप में दुखी महसूस करेंगे। आज यही भाव मन में बार-बार आएगा। आज आपको किसी से ज्यादा उम्मीद नहीं रखना है।
प्रेम जीवन में आज समस्या प्यार की कमी नहीं, बल्कि महत्व न मिलने की भावना हो सकती है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपको लग सकता है कि आप पार्टनर को ज़्यादा समय और केयर दे रही हैं, जबकि सामने वाला इसे सामान्य समझ रहा है। यह सोच मानसिक तनाव बढ़ा सकती है।
सिंगल सिंह राशि की महिलाओं को आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है, जो आपको महत्व देता हुआ दिखे।
उपाय: आज गणेश जी को 3 हल्दी की गांठ अर्पित करें।
कार्यस्थल पर आज आपको लग सकता है कि आपकी मेहनत को नोटिस नहीं किया जा रहा। कोई जूनियर आपके काम का श्रेय ले सकता है या सीनियर आपकी बात को नजरअंदाज कर सकता है। आज ईगो से नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजी से काम लेने का दिन है।
लीडरशिप, गवर्नमेंट, मैनेजमेंट, पॉलिटिक्स और टीचिंग से जुड़ी महिलाओं को आज धैर्य बनाए रखना होगा।
उपाय: आज गणेश चालीसा का पाठ करें।

आज दिखावे के चक्कर में खर्च बढ़ सकता है। कपड़ों, अपीयरेंस, गिफ्ट या सोशल ऑब्लिगेशन पर धन खर्च होने की संभावना है। खर्च गलत नहीं है, लेकिन सोच-समझकर करें। आज बड़े रिस्क या शॉर्ट टर्म निवेश से बचें। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए दिन ठीक है।
डिजिटल ट्रांजेक्शन में विशेष सावधानी रखें।
उपाय: गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं और वही तिलक स्वयं भी करें।
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। पीठ दर्द, आंखों में भारीपन, सिर दर्द या बिना कारण थकान महसूस हो सकती है। सिंह राशि की महिलाएं अक्सर दूसरों की जिम्मेदारी उठाती हैं और खुद को नजरअंदाज कर देती हैं-आज इसी आदत का असर दिख सकता है। हार्ट से जुड़ी हल्की परेशानी या ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है।
उपाय: आज गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।