
Leo Horoscope Today, 06 February 2026: आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए अपने सेल रिस्पेक्ट और व्यवहार के बीच बैलेंस बनाने का है। आप चाहेंगी कि लोग आपकी बात मानें, आपकी कद्र करें और आपके फैसलों को महत्व दें। आज आपको यह समझने की जरूरत है कि हर कोई आपकी सोच के अनुसार नहीं चलता। कुछ महिलाएं आज यह महसूस कर सकती हैं कि वे बहुत कुछ संभाल रही हैं, लेकिन थकान को दिखा नहीं पा रहीं। आज का दिन आपको थोड़ा नरम होने और खुद पर अनावश्यक दबाव न डालने की सलाह देता है। शांति से किया गया काम आज ज्यादा सही रहेगा।
प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं का स्वभाव थोड़ा हावी रह सकता है। आप चाहेंगी कि पार्टनर आपकी भावनाओं और जरूरतों को पहले समझे, लेकिन अगर बात आपकी उम्मीद के मुताबिक न हुई तो नाराज़गी आ सकती है। विवाहित महिलाओं को आज जीवनसाथी से अहंकार की टकराहट से बचना चाहिए। प्यार में जीत-हार की भावना रिश्ते को कमजोर कर सकती है। अविवाहित महिलाओं को आज किसी से आकर्षण हो सकता है, लेकिन दिल पूरी तरह भरोसा नहीं करेगा।
उपाय: आज गुड़ खाकर दिन की शुरुआत करें।
करियर के क्षेत्र में आज सिंह राशि की महिलाओं को लीडरशिप की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी करने वाली महिलाएं आज खुद को साबित करने की कोशिश करेंगी और चाहेंगी कि उनका काम सबसे अलग दिखे। लेकिन आज दिखावे से ज्यादा टीमवर्क जरूरी होगा। बॉस या सीनियर से बातचीत में शब्दों का चयन सावधानी से करें। प्रशासन, मैनेजमेंट, राजनीति, शिक्षा या सरकारी कार्य से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस कर रही महिलाओं को आज किसी से टकराव से बचना चाहिए।
उपाय: काम शुरू करने से पहले सूर्य मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नमः का 7 बार जप करें।

आर्थिक दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन बैलेंस रहेगा। आज के दिन आमदनी बनी रहेगी, लेकिन शौक या दिखावे पर खर्च करने का मन करेगा। आज यह देखना जरूरी होगा कि खर्च जरूरी है या सिर्फ मन की इच्छा। उधार देने या लेने से आज बचना बेहतर रहेगा। आज इन्वेस्ट से जुड़ा कोई भी फैसला आज टाल देना ही समझदारी होगी।
उपाय: आज घर में तांबे का छोटा पात्र साफ करके पूजा स्थान पर रखें।
सेहत के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को हृदय, पीठ और थकान से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादा तनाव लेने से शरीर भारी लग सकता है। कुछ महिलाओं को एसिडिटी या ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आज आराम और संतुलित भोजन जरूरी है। आज गहरी सांस लेने का अभ्यास मन और शरीर दोनों को राहत देगा।
उपाय: रात को सोने से पहले माथे पर हल्का सा केसर का तिलक लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।