
Leo Horoscope Today, 04 February 2026: आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्मबल और आत्मनिरीक्षण दोनों का है। ग्रहों की स्थिति आपको आगे बढ़ने की ऊर्जा दे रही है, साथ ही आज ध्यान दें कि हर स्थिति में नेतृत्व दिखाना जरूरी नहीं होता। आज आप खुद को जिम्मेदार और प्रभावशाली महसूस करेंगी, लोग आपकी बातों को महत्व देंगे, लेकिन यदि आपने ज़रूरत से ज़्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश की तो टकराव हो सकता है। कुछ महिलाएं आज अपने आत्मसम्मान को लेकर संवेदनशील हो सकती हैं
प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए सम्मान और बराबरी का विषय रहेगा। यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आज आप चाहेंगी कि आपकी भावनाओं और फैसलों को गंभीरता से लिया जाए। आज जीवनसाथी या पार्टनर से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, विवाहित महिलाओं को आज यह समझना होगा कि रिश्ते सिर्फ नेतृत्व से नहीं, सहयोग से चलते हैं। अविवाहित महिलाओं के जीवन में आज कोई खुबशुरत व्यक्ति आकर्षण का कारण बन सकता है, लेकिन जल्द बजी में डिसीजन लेना ठीक नहीं रहेगा।
उपाय: आज सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल किसी पौधे की जड़ में अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन निर्णायक हो सकता है। नौकरी कर रही महिलाएं आज अपने काम को लेकर पूरी गंभीरता दिखाएंगी और आज लीडरशिप की भूमिका में आ सकती हैं। सीनियर्स आपसे उम्मीदें रखेंगे, लेकिन हर जिम्मेदारी अकेले उठाने की कोशिश न करें। टीमवर्क आज आपकी सफलता मिलेगी । बिजनेस कर रही महिलाओं को आज ब्रांड इमेज और प्रतिष्ठा पर ध्यान देना चाहिए। कोई पुराना संपर्क आज दोबारा फायदा पहुंचा सकता है।
उपाय: कार्यस्थल पर बैठने से पहले अपनी कुर्सी या टेबल को साफ करें ।

आर्थिक दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को संतुलन बनाकर चलना होगा। आय ठीक रहेगी, लेकिन स्टेटस से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है, आज कपड़े, सजावट या दिखावे से जुड़ी चीजें पर अच्छा खर्चा होगा । आज किसी को प्रभावित करने के लिए पैसा खर्च करना नुकसानदेह हो सकता है। इन्वेस्टमेन्ट से जुड़े मामलों में आज सलाह लेना बेहतर रहेगा। बचत को नजरअंदाज न करें।
उपाय: आज किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर साफ-सफाई में सहयोग करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को हृदय, पीठ और तनाव से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। अत्यधिक जिम्मेदारी लेने से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है आज के दिन आपको मानसिक बेचिने हो सकती है आज आप ज्यादा से ज्यादा समय हो सके तो व्यायाम करे।
उपाय: आज सोने से पहले 3 तुलसी की पट्टी के साथ शहद का सेवन करें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।