Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:22 AM IST
image

Aaj Ka Singh Rashifal 03 January 2026: पौष पूर्णिमा के दिन सिंह राशि की भावनाओं की होगी परीक्षा, ईगो पर नियंत्रण होगा जरूरी

पौष पूर्णिमा के प्रभाव से आज सिंह राशि की महिलाओं के मन और भावनाओं में गहराई देखने को मिलेगी। आज का दिन यह सिखाएगा कि हर स्थिति में नेतृत्व दिखाने से ज्यादा जरूरी कभी-कभी झुकना भी होता है। ईगो और इमोशंस के बीच संतुलन बनाना आज आपकी सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। सही समय पर लिया गया निर्णय आपको प्रेम, करियर और धन तीनों मामलों में आगे बढ़ा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-03, 11:26 IST

Leo Horoscope Today, 3 January 2026: पौष पूर्णिमा के प्रभाव से आज सिंह राशि की महिलाओं पर गहरा असर दिखाई देगा। सिंह राशि का स्वभाव नेतृत्व करने वाला होता है और उनकी सोच प्रायः स्पष्ट रहती है। पूर्णिमा के प्रभाव और चंद्रमा की स्थिति के कारण आज आपके भीतर छिपी हुई भावनाएं बाहर आ सकती हैं। आज का दिन आपको यह एहसास कराएगा कि हर जगह अपनी बात मनवाने से बेहतर है, कहीं-कहीं झुक जाना भी समझदारी होती है।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल की बात करें तो आज सिंह राशि की महिलाओं के प्रेम जीवन में ईगो और इमोशंस का टकराव देखने को मिल सकता है। आज आप चाहेंगी कि आपका पार्टनर बिना कहे आपकी भावनाओं को समझे, लेकिन यही अपेक्षा आपसी मतभेद का कारण बन सकती है। विवाहित महिलाओं को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। अविवाहित महिलाओं के मन में आकर्षण की भावना उत्पन्न होगी, लेकिन ट्रस्ट इश्यू विवाद की स्थिति बना सकता है।
उपाय -शिव जी को पीला चंदन अर्पित करें।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में सिंह राशि की महिलाएं आज स्पॉटलाइट में रह सकती हैं। आपकी लीडरशिप स्किल्स नोटिस की जाएंगी और जिम्मेदारियां भी अपेक्षाकृत बढ़ सकती हैं। आज सीनियर या बॉस से बिना वजह की बहस से बचें। ऑफिस में किसी भी तरह का जल्दबाजी में निर्णय न लें। सरकारी सेवा से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।
उपाय -आज जल में हल्दी डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को खर्चों में सावधानी बरतनी चाहिए। दिखावे या सामाजिक दबाव में आकर अनावश्यक खर्च न करें। आज निवेश से जुड़े अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर ही निर्णय लें। परिवार या पार्टनर से जुड़ा कोई अचानक खर्च सामने आ सकता है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आज लाभदायक रहेगा।
उपाय - आज क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें और पक्षियों को दाना डालें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को ब्लड प्रेशर और सिरदर्द से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वर्कलोड के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। नियमित समय पर भोजन करें और तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
उपाय – घर से निकलने से पहले दही में शक्कर मिलाकर सेवन करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;