Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:04 PM IST
image

Aaj Ka Singh Rashifal 03  February 2026: आत्मसम्मान, नेतृत्व और संतुलित निर्णयों का दिन, जानिए सिंह राशि की महिलाओं का आज का राशिफल

सिंह राशि की महिलाओं के लिए 3 फरवरी 2026 का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आज आपके निर्णय और व्यक्तित्व दोनों लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी कुंजी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 07:23 IST

Leo Horoscope Today, 03 February  2026: फरवरी का तीसरा दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और जिम्मेदारी दोनों को साथ लेकर आया है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं और अग्नि तत्व के प्रभाव से आज आपके भीतर नेतृत्व की भावना प्रबल रहेगी। मंगलवार का दिन आपको कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में एक्टिव बनाए रखेगा। आज आप चाहेंगी कि आपकी बात सुनी जाए और आपके प्रयासों को सराहा जाए। आज  जरूरत से ज्यादा अपेक्षा रखना आपको मानसिक रूप से थका सकता है।   यदि आप अपने आत्मसम्मान को शांत और स्थिर रखेंगी, तो लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होंगे। परिवार और कार्य दोनों जगह आपसे जिम्मेदारी भरे निर्णयों की उम्मीद की जाएगी।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए अहंकार और भावनाओं के बीच बैलेंस बनाना जरूरी होगा। विवाहित महिलाएं आज जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकती हैं, जिसमें आपकी राय निर्णायक साबित हो सकती है। लेकिन यदि आप अपनी बात मनवाने की जिद करेंगी, तो तनाव बढ़ सकता है। आज रिश्ते में सम्मान और अपनापन दोनों साथ रखने की जरूरत है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन अट्रैक्शन बढ़ाने वाला है। कोई व्यक्ति आपके कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी से प्रभावित हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में भावनात्मक निर्णय लेना ठीक नहीं रहेगा। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज पार्टनर की भावनाओं को महत्व देना चाहिए, सिर्फ अपनी अपेक्षाओं पर जोर देना रिश्ते को कमजोर कर सकता है।
उपाय: आज गुड़ और गेहूं किसी जरूरतमंद को दान करें।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए प्रसेन्टेशन  और लीडरशिप  का दिन है। नौकरी कर रही  महिलाएं आज किसी टीम या प्रोजेक्ट को संभाल सकती हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी और सीनियर्स आप पर भरोसा जता सकते हैं। प्रशासन, मैनेजमेंट, शिक्षा, सरकारी सेवा या क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन अनुकूल है।   कलीग्स पर आर्डर करने की कोशिश न करें, सहयोग से काम अधिक बेहतर बनेगा। बिजनेस कर रही महिलाओं को आज किसी बड़े क्लाइंट या डील से जुड़ी बातचीत में सावधानी रखनी चाहिए। हर बात लिखित रूप में करना समझदारी होगी।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें और  ॐ घृणि सूर्याय नमः का मानसिक जप करें।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। आय के स्रोत स्थिर रहेंगे, लेकिन दिखावे या स्टेटस से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। आज आप किसी महंगी वस्तु या सजावट पर खर्च करने का मन बना सकती हैं। इन्वेस्टमेंट के मामले में आज पुराने प्लान पर ही टिके रहना बेहतर होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार को पैसा उधार देने से पहले अपनी क्षमता जरूर जांचें।
उपाय: आज तांबे के बर्तन में जल भरकर किसी पौधे में अर्पित करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को हृदय, पीठ और ऊर्जा स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक काम और मानसिक दबाव से थकान महसूस हो सकती है। आज आराम और काम के बीच संतुलन जरूरी है। बहुत अधिक तला-भुना या मसालेदार भोजन नुकसानदेह हो सकता है। सुबह की धूप में कुछ समय बिताना और हल्की स्ट्रेचिंग करना लाभकारी रहेगा। नींद की कमी आज चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है।
उपाय: सुबह उठकर सूर्य की दिशा में कुछ देर आंखें बंद कर गहरी सांस लें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;