
Leo Horoscope Today, 02 February 2026: फरवरी के दूसरे दिन और सप्ताह के पहले दिन का सूर्योदय सिंह राशि की महिलाओं के लिए नए अवसरों और जिम्मेदारियों का पैगाम लेकर आया है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो मान-सम्मान, सत्ता और ऊर्जा के प्रतीक हैं। आज का दिन सोमवार है, जो चंद्रमा का दिन है। सूर्य और चंद्रमा का यह संबंध आज आपके व्यक्तित्व में एक अनोखा आकर्षण पैदा करेगा। सिंह राशि की महिलाएं जन्मजात लीडर होती हैं, और आज यह गुण कार्यक्षेत्र से लेकर घर तक साफ दिखाई देगा। आप परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रखना पसंद करेंगी। आज लोग आपकी सलाह मानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। सूर्य के प्रभाव के कारण आज आपके भीतर थोड़ा ईगो की भावना आ सकती है। आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने और सार्वजनिक कार्यों में भाग लेने के लिए भी उत्तम है।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन उदारता का है। विवाहित महिलाएं आज अपने दांपत्य जीवन में रानी की तरह महसूस करेंगी। आप चाहेंगी कि आपका जीवनसाथी आपको विशेष महसूस कराए और आपकी तारीफ करे। सिंगल महिलाएं का पर्सनालिटी किसी को भी दीवाना बना सकता है। कार्यस्थल या किसी समारोह में आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आपके आत्मविश्वास से प्रभावित हो। रिलेशनशिप में रह रही महिलाएं अपने पार्टनर के प्रति आज आप बहुत प्रोटेक्टिव रहेंगी। आज आप उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकती हैं या कोई महंगा उपहार दे सकती हैं।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और जल में थोड़ा सा गुड़ या लाल फूल डाल लें।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन अधिकार और प्रशंसा का है। नौकरी कर रही महिला के लिए सप्ताह का पहला दिन लिए अच्छा रहेगा। यदि आप सरकारी नौकरी, प्रशासन, मैनेजमेंट या किसी उच्च पद पर हैं, तो आज का दिन आपके नाम रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। आज बॉस या सीनियर्स के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है, जिसमें आप अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगी। कलीग्स आज आपके मार्गदर्शन की अपेक्षा करेंगे। जो महिलाएं अपना खुद का बिजनेस ज्वेलरी, फैशन, राजनीति या इवेंट मैनेजमेंट चला रही हैं, उन्हें आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट या डील मिल सकती है। आज आप अपने बिजनेस के विस्तार के लिए कुछ कदम उठा सकती हैं।
उपाय: घर से निकलते समय अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के चरण स्पर्श करें। तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आर्थिक मामले पर सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन दिखावे में खर्च का है। आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का फल आपको आर्थिक रूप में मिलेगा। रुका हुआ पैसा या कोई पुराना पेमेंट आज प्राप्त हो सकता है। सिंह राशि की महिलाओं को रॉयल लाइफस्टाइल पसंद होती है। आज आप अपनी इमेज या स्टेटस को मेंटेन करने के लिए कपड़ों, जेवेलरी या ब्रांडेड चीजों पर खर्च कर सकती हैं। आज बजट का ध्यान रखना भी समझदारी होगी।आज गोल्ड , सरकारी बॉन्ड्स या म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करना आपके भविष्य के लिए सुरक्षित और लाभकारी रहेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद को गेहूँ या तांबे का बर्तन दान करें।
सिंह राशि की महिलाओं को आज अपने हृदय रीढ़ की हड्डी और आंखों का ध्यान रखना चाहिए। सूर्य प्रधान राशि होने के कारण शरीर में गर्मी या पित्त बढ़ सकता है। आज आपको सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। धूप में निकलने से बचें और अपनी आंखों को सुरक्षित रखें। काम के दौरान अपनी बैठने की मुद्रा सही रखें ताकि पीठ दर्द न हो। आज काम का दबाव और सबको खुश रखने की चाहत आपको मानसिक रूप से थका सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इसका सीधा असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है।
उपाय: सुबह उगते सूर्य को देखते हुए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।