Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:07 PM IST
image

Aaj Ka Singh Rashifal 01 January 2026: नए साल के पहले दिन सिंह राशि के लोगों को करियर में मिलेगी उन्नति, आत्मविश्वास रहेगा मजबूत; जानें आज का राशिफल

नए साल 2026 की शुरुआत सिंह राशि के जातकों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरी रहने वाली है। आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको करियर और निजी जीवन में अहम फैसले लेने का साहस देगी। पुरानी उलझनें दूर होंगी और आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि सफलता के साथ अहंकार से बचना आज आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-01, 10:26 IST

Leo Horoscope Today, 1 January 2026: वर्ष 2026 की शुरुआत सिंह राशि की महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बीते समय में जिन फैसलों को लेकर आप असमंजस में थीं या निर्णय नहीं ले पा रही थीं, आज उन्हें लेने के लिए समय अनुकूल है। पुरानी समस्याओं को सुलझाने और अधूरे काम पूरे करने का अच्छा अवसर मिलेगा। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, लेकिन आज अहंकार से बचना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपको अपने पार्टनर से सम्मान और भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। आज पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का योग बन सकता है। रिलेशनशिप में रह रहे लोगों का मूड काफी अच्छा रहेगा। वहीं, सिंगल लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है।

उपाय: आज गुड़ और रोटी गाय को खिलाएं।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रमोशन या प्रशंसा से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ बहस से बचें। आज अपने विवेक से निर्णय लेना जरूरी है, किसी के बहकावे में आना नुकसानदायक हो सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नई नौकरी या ऑफर मिलने के संकेत हैं।

उपाय: सफेद कागज पर लाल रंग से 'ॐ श्रीं नमः'लिखकर उसे अपने वॉलेट में रखें।

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

More For You

आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दोस्तों के बीच दिखावे में खर्च करने से बचें और बजट के अनुसार खर्च करें। आज किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा।

उपाय: लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

सेहत की दृष्टि से आज आप मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे। हालांकि पैरों में चोट लगने या आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। अधिक से अधिक पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें और पूरी नींद लें।

उपाय: आज सोते समय सिरहाने एक चुटकी सरसों रखकर सोएं।यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;