
Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह बेहद सेंसिटिव और उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत 02 फरवरी को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहां वह केतु के साथ युति करेंगे। इसके बाद मध्य सप्ताह में चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। इस सप्ताह की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटना यह है कि आपके अष्टम भाव में मकर राशि के अंदर सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग बना हुआ है। यह स्थिति स्वास्थ्य और गुप्त बातों को लेकर सतर्क रहने का इशारा कर रही है। राहत की बात यह है कि देवगुरु बृहस्पति आपके लग्न में बैठकर आपकी रक्षा कर रहे हैं। शनि देव दशम भाव में मीन राशि में और राहु भाग्य भाव में स्थित हैं।
छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मिथुन राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में फूंक-फूंक कर कदम रखने वाला है। अष्टम भाव में चार ग्रहों की युति आपके दांपत्य जीवन में ससुराल पक्ष की ओर से तनाव या गलतफहमी पैदा कर सकती है। कोई पुरानी दबी हुई बात सामने आ सकटी है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। 02 और 03 फरवरी को तीसरे भाव में केतु और चंद्रमा के कारण भाई-बहनों या पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें।
04 फरवरी के बाद जब चंद्रमा सुख भाव में आएगा, तो घर का माहौल थोड़ा शांत होगा। सप्ताह का अंतिम भाग लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है । पंचम भाव का चंद्रमा रोमांस बढ़ाएगा और पार्टनर के साथ कोई मूवी या डिनर डेट प्लान हो सकती है। सिंगल महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए कोई इंट्रेस्टिंग व्यक्ति मिल सकता है।
उपाय: बुधवार को हरे मूंग की दाल भिगोकर पक्षियों को खिलाएं और किन्नरों का आशीर्वाद लें।
इसे भी पढ़ें- Mithun Love Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के जीवन में इस वर्ष नए रिश्तों और रोमांस की संभावनाएं, पढ़ें वार्षिक प्रेम राशिफल
करियर के लिहाज से यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला है। दशम भाव में शनि की स्थिति आपसे कड़ी मेहनत की मांग कर रही है। अष्टम भाव में ग्रहों की युति कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव ला सकती है इस सप्ताह अचानक ट्रांसफर, बॉस का बदलना या प्रोजेक्ट का रुक सकता है । ऑफिस में गुप्त शत्रु या जलने वाले लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, लेकिन लग्न में बैठे गुरु आपको अपनी बुद्धिमानी से इन सबसे बचा लेंगे। जो महिलाएं रिसर्च, डेटा एनालिसिस, मेडिकल या इंश्योरेंस सेक्टर में काम करती हैं, उनके लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा उच्च का मंगल आपको गहराई में जाकर काम करने की क्षमता देगा। 02 और 03 फरवरी को कम्युनिकेशन में गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए ईमेल भेजते समय दो बार चेक करें। 07-08 फरवरी को कला, लेखन और टीचिंग से जुड़ी महिलाओं को विशेष सम्मान मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुननें, यह आपके करियर की बाधाएं दूर करेगा।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अष्टम भाव के ग्रह आपको अचानक धन लाभ हो सकता है रुका हुआ पैसा, बीमा क्लेम, या वसीयत से लाभ दिला सकते हैं। राहु का भाग्य भाव में होना विदेशी संपर्कों से भी धन आने का संकेत दे रहा है। यही अष्टम भाव अचानक बड़े खर्चों का भी कारक है। गाड़ी के अचानक खराब होने या किसी मेडिकल इमरजेंसी पर पैसा खर्च हो सकता है। 04 से 06 फरवरी के बीच घर के रेनोवेशन या सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। इस सप्ताह शेयर मार्केट में बहुत बड़ा रिस्क लेने से बचें, क्योंकि मंगल और राहु का प्रभाव नुकसान करा सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और किसी छोटी कन्या को सफेद वस्त्र दान करें।

स्वास्थ्य इस सप्ताह मिथुन राशि की महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हो सकता है। अष्टम भाव में सूर्य, मंगल, शनि और बुध का प्रभाव आपको गयनेकोलॉजिकल समस्याएं, पाइल्स, या स्किन एलर्जी दे सकता है। उच्च का मंगल ब्लड रिलेटेड इश्यूज या चोट-चपेट की संभावना भी बनाता है, इसलिए किचन में चाकू या आग का इस्तेमाल करते समय और वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें।
02 और 03 फरवरी को केतु के प्रभाव से कंधों में दर्द या नस चढ़ने की समस्या हो सकती है। 04 से 06 फरवरी के बीच मानसिक तनाव के कारण नींद प्रभावित होगी। ल ग्न में बैठे गुरु आपको बड़ी बीमारियों से बचाएंगे और रिकवरी में मदद करेंगे। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि मंदिर में दान करें ।
इसे भी पढ़ें- Gemini Rashifal February 2026: कम्युनिकेशन स्किल्स से जीतेंगे सबका दिल, जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का ये महीना?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image credit- herzindagi, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।