(Gemini Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Gemini Health Horoscope 2024)
मिथुन राशि (मिथुन राशि स्वभाव) के जातकों के लिए नया साल शुरुआती समय में उतार-चढ़ाव लेकर आया है। शुक्र और बुध के छठे भाव एवं सूर्य और मंगल के सप्तम भाव में होने से इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। आपको अपने रहन-सहन में बदलाव करने की आवश्यकता है। राहु-केतु भी चौथे और दसवें भाव को प्रभावित करेंगे। इससे आपको छाती से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपको सर्द-गर्म से परहेज करना चाहिए। समय-समय पर पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है। वहीं 02 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल के बीच राशि स्वामी व्रकी अवस्था में रहेंगे।
दिनांक 08 फरवरी से लेकर 15 मार्च के बीच राशि स्वामी के अस्त होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अच्छी दिनचर्या बनाएं। इससे आपका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है।
मिथुन राशि के जातकों का मई से लेकर अगस्त के बीच स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। फिर अक्टूबर और नवंबर के महीने में आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, लेकिन दिसंबर माह में आपको इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इस साल स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन परहेज करने से ठीक हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Gemini 2024 Horoscope: मिथुन राशि के लोगों का नए साल में बिगड़ सकता है स्वास्थ्य, जानें बाकी मामलों में कैसा होगा 2024
मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान (Gemini zodiac sign should take special care of their health)
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है, लेकिन आपको पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। आपका साथी आपकी स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। इससे आप जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे। बाहर का खाना खाने से बचने की आवश्यकता है। मिथुन राशि के जातकों को मौसम के अनुसार मिलने वाले फल और सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। तभी आपका स्वास्थ्य जल्दी ठीक होगा।
इसे जरूर पढ़ें - Gemini Zodiac: मिथुन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए ये रत्न, हो सकता है नुकसान
मिथुन राशि वाले इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Gemini people)
- मिथुन राशि के जातकों को श्री विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने की आवश्यकता है।
- गणेश स्तोत्र का जाप भी जरूर करें।
- मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग की चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों