aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 7 January 2026: बोलने की कला दिलाएगी फायदा, गलत शब्द बन सकते हैं परेशानी, आज का मिथुन राशिफल पढ़ें

7 जनवरी 2026 का मिथुन राशिफल महिलाओं के लिए बातचीत और निर्णयों का दिन है। आज बोलने की कला आपको फायदा दिला सकती है, लेकिन गलत शब्द परेशानी भी बढ़ा सकते हैं। प्रेम, करियर, धन और सेहत में संतुलन जरूरी रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर जल्दबाज़ी से बचना होगा। जानें आज का मिथुन राशिफल, आसान उपाय और दिनभर की सावधानियां।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 06:50 IST

Gemini Horoscope Today, 7 January 2026: 7 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए का दिन थोड़ा एक्टिव और व्यस्त रहने वाला है , आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में हो रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास, बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आज आप अपनी बात खुलकर रखेंगी, लेकिन ध्यान रखें आपकी सिंह राशि है जिसका प्रभाव शब्दों में तीखापन ला सकता है, इस लिए सोच समझकर बोले , आज भाई-बहन, पड़ोसी या किसी करीबी से बातचीत में गलतफहमी बनने की आशंका है।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल की बात करे तो मिथुन राशि की महिलाओं के लिए तृतीय भाव का चंद्रमा प्रेम जीवन में बातचीत को प्रमुख बनाता है। आज पार्टनर से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आज आपने बातों को हल्के मज़ाक में भी पार्टनर को कुछ गलत बोल दिया, तो पूरा माहौल बिगड़ सकता है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज पुराने मैसेज, कॉल या चैट को लेकर घर वालों से विवाद हो सकता है। रिश्ते को लेकर फ्यूचर प्लांनिग आज हो सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए सोशल मीडिया या किसी छोटे ट्रिप के दौरान नई बातचीत शुरू हो सकती है।

उपाय – आज हरे रंग का रूमाल या कपड़ा अपने पास रखें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

कार्य के मामले में देखा जाये तो मिथुन राशि की महिलाओं को आज कार्य क्षेत्र में आज मीटिंग, कॉल, ई-मेल और बातचीत की व्यस्तता में ही आज पूरा दिन निकल जायेगा। मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, टीचिंग या राइटिंग से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत उपयोगी है। लेकिन आज आपको ध्यान रखना है क़ि जल्दबाज़ी में भेजा गया कोई मैसेज या डॉक्यूमेंट आगे भविष्य में समस्या पैदा कर सकता है।आज किसी से बहस जीतने की कोशिश न करें, बस अपने काम को पूरा करने पर फोकस रखें।

उपाय – काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश को हरे मूंग अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो में देखा जाये तो मिथिन राशि की महिलाओं को आज छोटी-छोटी यात्राओं में अनावश्यक खर्चा हो सकता है। मोबाइल, इंटरनेट या कम्युनिकेशन से जुड़े खर्च आज बढ़ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने का मन तो होगा लेकिन सही जानकारी के बिना कदम उठाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज किसी पुराने संपर्क के ज़रिए पैसा आने का संकेत है।

उपाय – आज किसी स्टूडेंट को पेन या कॉपी दान करें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में देखा जाये तो आज मिथुन राशि की महिलाये मानसिक रूप से ज़्यादा एक्टिव रहेगी, जिससे आपको थकावट और नींद की कमी हो सकती है। आज आपको कंधों, हाथों या गर्दन में खिंचाव महसूस हो सकता है। देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप से दूरी रखें। आज आपको दिमाग को शांत करने की ज़रूरत है।

उपाय – शाम को श्री सूक्त का पाठ सुने।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;