
Gemini Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए थोड़ी सावधानी और सतर्कता बरतने का है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 8वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष में 8वें घर में सूर्य का जाना सेहत और अचानक आने वाली मुश्किलों को देता है। आज चंद्रमा आपके 6वें भाव रोग और शत्रु में बैठा है। यह स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। आज आपको लगेगा कि काम बनते-बनते अटक रहे हैं या कोई आपके खिलाफ कांस्पीरेसी कर रहा है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज बुधवार है और आपकी राशि के स्वामी बुध मजबूत हैं। अपनी बुद्धि और सूझबूझ से आप हर मुसीबत से निकल जाएंगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं को पेशेंस रखना पड़ेगा। सूर्य का आपकी राशि से 8वें घर में होना ससुराल पक्ष से किसी तनाव या मनमुटाव का इशारा कर रहा है। आज ससुराल वालों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, आज चुप रहना ही आपकी समझदारी है। विवाहित महिलाओं को अपने पति की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में, 6वें घर का चंद्रमा छोटी-मोटी नोकझोंक करा सकता है। आज अपने पार्टनर से बहस करने के बजाय शांति से रहें । आज किसी तीसरे की बात सुनकर अपने रिश्ते खराब न करें।
उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए।
करियर के मामले पर आज वृष राशि की महिलाओं को ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना होगा। 6वें घर का चंद्रमा गुप्त शत्रुओं को सक्रिय करता है। आज ऑफिस में कोई आपकी बात का गलत मतलब निकल सकता है , इसलिए आज कम बोलें और अपने काम से मतलब रखें। बुधवार होने के कारण आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी रहेगी, लेकिन उसका इस्तेमाल सही जगह करें। अगर आप रिसर्च, ऑडिट या किसी सीक्रेट सर्विसेज से जुड़ी हैं, तो सूर्य का 8वें घर में आना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बिज़नेस में आज कोई भी बड़ा रिस्क न लें और न ही आज किसी नए पार्टनर पर भरोसा करें।
उपाय: आजगाय को हरी मूंग की दाल खिलाएं।
इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

आर्थिक दृष्टि से आज वृष राशि की महिलाओं को अपने खर्चों पर काबू करने का दिन है। सूर्य और चंद्रमा की स्थिति अचानक किसी मेडिकल खर्च या गाड़ी की रिपेयरिंग की ओर खर्चा करा सकता है आज आपको अपना बजट टाइट रखना होगा। 8वें घर का सूर्य कभी-कभी अचानक रुका हुआ पैसा या पैतृक संपत्ति का लाभ भी दिलाता है। आज के दिन किया गया दान आपके आर्थिक कष्टों को काट सकता है। आज शेयर बाज़ार या किसी बड़े इन्वेस्टमेंट से पूरी तरह दूर रहें, नुकसान हो सकता है।
उपाय: आज किसी गरीब को तिल-गुड़ और कंबल का दान करे।
स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सूर्य 8वें और चंद्र 6वें का यह योग पेट, स्किन या एलर्जी की समस्या दे सकता है। आज बाहर का खाना खाने से बचें, फूड पॉइजनिंग का खतरा है। इसके अलावा, आज गाड़ी चलाते समय या रोड क्रॉस करते समय बहुत सतर्क रहें, क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका बन रही है। आज तिल और गुड़ का सेवन करें, यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाएगा।
उपाय: आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।